लाइव न्यूज़ :

भगोड़े विजय माल्या के खिलाफ भारतीय बैंकों ने जीता केस, ब्रिटेन की कोर्ट ने दिवालिया घोषित किया

By अभिषेक पारीक | Updated: July 26, 2021 21:52 IST

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन के एक कोर्ट ने दिवालिया घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद विजय माल्या की संपत्तियों पर भारतीय बैंक आसानी से कब्जा कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभगोड़े कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन के एक कोर्ट ने दिवालिया घोषित कर दिया है। इसके बाद विजय माल्या की संपत्तियों पर भारतीय बैंक आसानी से कब्जा कर सकेंगे। भारतीय बैंकों के एक संघ ने याचिका दाखिल की थी, जिसमें एसबीआई भी शामिल है। 

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन के एक कोर्ट ने दिवालिया घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद विजय माल्या की संपत्तियों पर भारतीय बैंक आसानी से कब्जा कर सकेंगे। कोर्ट में भारतीय बैंकों के एक संघ ने याचिका दाखिल की थी, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक भी शामिल है। ़हालांकि माल्या के पास अभी भी बचने का एक मौका और है। वह इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकता है। 

बैंकों के संघ की ओर से दायर याचिका में माल्या को दिवालिया घोषित करने की मांग की गई थी। जिसके बाद माल्या की संपत्ति में से किंगफिशर एयरलाइन को दिए गए लोन की भरपाई की जा सकेगी। हालांकि अभी यह मामला थमता नहीं नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि माल्या के वकील इस फैसले को चुनौती दे सकते हैं। 

792 करोड़ रुपये की वसूली

इसी महीने विजय माल्या को कर्ज देने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के नेतृत्व वाले बैंकों के खातों में और 792 करोड़ रुपये स्थांतरित किए गए थे। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक, यह रकम धन शोधन निरोधक कानून के तहत माल्या के नाम के कुछ शेयर बेचकर प्राप्त की गई है। ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘विजय माल्या मामले में एसबीआई के नेतृत्व वाले समूह को किंगफ़िशर एयरलाइंस के शेयरों की बिक्री के जरिये 792.11 करोड़ रुपये वसूल किए थे। इन शेयरों को प्रवर्तन निदेशालय ने एसबीआई के नेतृत्व में ऋणदाता बैंकों को सौंपा था।’’ इन शेयरों को ईडी ने इन शेयरों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क किया था। इससे पिछले महीने भी इसी मामले में बैंकों के समूह को शेयरों की बिक्री के माध्यम से 7,181 करोड़ रुपये मिले थे। 

9000 करोड़ की धोखाधड़ी

ब्रिटेन भाग गए विजय माल्या के खिलाफ ईडी और सीबीआई 9,000 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी की जांच कर रही हैं, जो उनकी अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़ी है। 

58 फीसद नुकसान की भरपाई की गई

ईडी ने दावा किया कि भगोड़े व्यापारी नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और माल्या द्वारा की गयी कथित बैंक धोखाधड़ी के मामलों में 58 फीसदी नुकसान की भरपाई की जा चुकी हैं। 

 

टॅग्स :विजय माल्याब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया