लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने आंतरिक संचार के लिए मैसेजिंग एप्लिकेशन की शुरुआत की

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को आंतरिक संचार के लिए एएसआईजीएमए नामक एक नये ‘मैसेजिंग एप्लिकेशन’ की शुरुआत की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एएसआईजीएमए (आर्मी सिक्योर इंडीजीनियस मैसेजिंग एप्लिकेशन) को पूरी तरह से सिग्नल कोर के अधिकारियों की एक टीम द्वारा विकसित किया गया है।

सेना ने कहा, ‘‘नई एप्लिकेशन को आर्मी वाइड एरिया नेटवर्क (एडब्ल्यूएएन) मैसेजिंग एप्लिकेशन के प्रतिस्थापन के रूप में सेना के आंतरिक नेटवर्क पर तैनात किया जा रहा है, जो पिछले 15 वर्षों से सेवा में है।’’

बयान में कहा गया है कि ‘बीस्पोक मैसेजिंग एप्लिकेशन’ भविष्य की सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है। इसमें कहा गया है, ‘‘यह भविष्य के लिए तैयार मैसेजिंग एप्लिकेशन सेना की वास्तविक समय डेटा स्थानांतरण और मैसेजिंग आवश्यकताओं को पूरा करेगा, विशेष रूप से वर्तमान भू-राजनीतिक सुरक्षा वातावरण की पृष्ठभूमि में और यह भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप है।’’

बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के बाद कागज रहित कामकाज की दिशा में पर्याप्त कदम उठा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा