लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सुरक्षा बलों ने दिया करारा जवाब, कई पाक सैनिक मारे गए: रक्षा पीआरओ

By भाषा | Updated: February 27, 2019 00:52 IST

नियंत्रण रेखा से सटे जम्मू संभाग के अखनूर, कृष्णा घाटी और नौशहरा में युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए लगातार गोलाबारी शुरू कर दी है। इससे सीमा पर स्थित गाँवों के लोगों में दहशत है।

Open in App

भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच पाकिस्तानी चौकियां ध्वस्त कीं, कई पाकिस्तानी सैनिक इस दौरान मारे गए हैं। खुद इस बात की जानकारी रक्षा पीआरओ ने दी है। 

बालाकोट में भारतीय वायु सेना के जवानों द्वारा बम गिराए जाने के बाद से बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगातार गोलीबारी की जा रही है।

एक रक्षा पीआरओ ने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हमारी लक्षित गोलीबारी में पांच चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा और (राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र में) पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए।’’ उन्होंने कहा कि शाम साढे छह बजे के बाद पाकिस्तानी सेना ने हताशा के कारण नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से गोलाबारी करके बिना उकसावे वाला संघर्षविराम उल्लंघन किया।पाकिस्तानी सैनिकों को ग्रामीणों को मानव कवच के रूप में इस्तेमाल करते हुए आम नागरिकों के घरों से मोर्टार और मिसाइलें दागते हुए भी देखा गया। 

नियंत्रण रेखा से सटे जम्मू संभाग के अखनूर, कृष्णा घाटी और नौशहरा में युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए लगातार गोलाबारी शुरू कर दी है। इससे सीमा पर स्थित गाँवों के लोगों में दहशत है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी फायरिंग आबादी वाले इलाकों में हो रही है।

जम्मू में तीन जगह पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। अखनूर, मेंढर, पुंछ और राजौरी के नौशेरा में पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग हो रही है। कृष्णा घाटी में भी पाकिस्तान की ओर से जमकर गोलाबारी की खबर है। कुल पांच जगह  सीजफायर का उल्लंघन हुआ है जिसका जवाब भारतीय सेना भी दे रही है।

पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर के कई गांवों के साथ ही सेना की अग्रिम चौकियों पर भयंकर गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी इतनी जबरदस्त थी कि बालाकोट से कई किलोमीटर दूर पुंछ नगर में भी धमाके सुनाई पड़ रहे थे। 

टॅग्स :सर्जिकल स्ट्राइकपाकिस्तानसीजफायरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील