लाइव न्यूज़ :

एनएसजी के पूर्ण अधिवेशन में सदस्यता के लिए भारत फिर करेगा प्रयास

By भाषा | Updated: June 15, 2018 01:52 IST

लातविया में 48 देशों के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की हो रही दो दिवसीय बैठक में एनएसजी का हिस्सा बनने के लिए भारत अपना प्रयास तेज करेगा। 

Open in App

नई दिल्ली , 15  जून: लातविया में 48 देशों के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की हो रही दो दिवसीय बैठक में एनएसजी का हिस्सा बनने के लिए भारत अपना प्रयास तेज करेगा। 

भारत ने 2016 में एनएसजी सदस्यता के लिए आवेदन किया था लेकिन चीन ने बाधा खड़ी कर दी थी। उसका कहना था कि भारत ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं कर रखे हैं। 

नयी दिल्ली को अमेरिका , रूस और फ्रांस जैसे देशों से समर्थन मिल सकता है जो इस क्लब में उसे शामिल करने के पुरजोर पक्षधर हैं। भारत के सभी तीनों निर्यात नियंत्रण अंतरराष्ट्रीय व्यवस्थाओं -- मिसाइल टेक्निकल कंट्रोल रिजीम (2016 में), आस्ट्रेलिया ग्रुप (2017 में) तथा वासेनार अरेंजमेंट (2018 में) का सदस्य बन जाने के बाद एनएसजी का यह पहला अधिवेशन है। संयोग से चीन इन तीनों समूहों में नहीं है। 

भारत अपनी सदस्यता के संदर्भ में चीन के एतराज को लेकर उससे लगातार संपर्क करता रहा है। दस अप्रैल को विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (निरस्त्रीकरण एवं अंतररष्ट्रीय सुरक्षा) पंकज शर्मा ने चीन के शीर्ष वार्ताकार एवं वहां की सरकार में निरस्त्रीकरण संभाग के प्रमुख वांग शून से बातचीत की थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग वुहान और चिंगदाओ में दो बार विविध मुद्दों पर चर्चा कर चुके हैं।  एनएसजी में भारत की सदस्यता को चीन से समर्थन मिलने की संभावना नहीं है क्योंकि चीन भारत और पाकिस्तान की सदस्यता कोशिश के साथ समान बर्ताव चाहता है। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील