लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत को दी वायु रक्षा हथियार प्रणाली बेचने को मंजूरी, सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने में मिलेगी मदद

By भाषा | Updated: February 11, 2020 06:12 IST

भारत ने पांच एएन/एमपीक्यू-64एफआई सेंटीनल राडार प्रणाली, 118 एएमआरएएएम एआईएम-120सी-7/सी-8 मिसाइलें, तीन एएमआरएएएम गाइडेंस सेक्शन, चार एएमआरएएएम कंट्रोल सेक्शन और 134 स्ट्रिंगर एफआईएम-92एल मिसाइलें खरीदने की इच्छा जतायी है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश विभाग ने संसद को सूचित किया कि इस पूरी प्रणाली की कीमत करीब 1.867 अरब अमेरिकी डॉलर होगी। भारत ने कई तरह की राइफलें, गोलियां और अन्य रक्षा उपकरणों की खरीदने की इच्छा जतायी है।

अमेरिका ने भारत को एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली बेचने को मंजूरी दे दी है। इससे भारत को अपने सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने के साथ ही वर्तमान वायु रक्षा ढांचे को विस्तारित करने में मदद मिलेगी। डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी ने सोमवार को बताया कि ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी संसद को सूचित किया है कि वह भारत को एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (आईएडीडब्ल्यूएस) बेचने के लिए दृढ़ संकल्पित है।विदेश विभाग ने संसद को सूचित किया कि इस पूरी प्रणाली की कीमत करीब 1.867 अरब अमेरिकी डॉलर होगी। संसद को दी गई सूचना के अनुसार, भारत ने अमेरिका से कहा था कि वह आईएडीडब्ल्यूएस खरीदना चाहता है। भारत ने अन्य कई तरह की राइफलें, गोलियां और अन्य रक्षा उपकरणों की खरीदने की इच्छा जतायी है।भारत ने पांच एएन/एमपीक्यू-64एफआई सेंटीनल राडार प्रणाली, 118 एएमआरएएएम एआईएम-120सी-7/सी-8 मिसाइलें, तीन एएमआरएएएम गाइडेंस सेक्शन, चार एएमआरएएएम कंट्रोल सेक्शन और 134 स्ट्रिंगर एफआईएम-92एल मिसाइलें खरीदने की इच्छा जतायी है।

टॅग्स :इंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?