लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी ढूंढ़ने के वास्ते भारत-अमेरिका मिलकर काम कर सकते हैं

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष जलवायु दूत जॉन केरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के वास्ते नए ईंधन और नयी प्रौद्योगिकियां ढूंढ़ने के लिए भारत और अमेरिका मिलकर काम कर सकते हैं।

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि समूचे भारत में 2030 तक 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की मौजूदगी की गति तेज करने के लिए दोनों देश एक भागीदारी करेंगे।

‘रायसीना संवाद’ के छठे संस्करण में केरी ने कहा कि पेरिस समझौते से जुड़ी जिम्मेदारियों और इससे भी अधिक दायित्व निभाने के वास्ते काम करने के लिए भारत में एक जोश है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

केरी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि नए ईंधन, नयी प्रौद्योगिकियां... ढूंढ़ने के लिए हमारी कुछ पहलों को अंजाम देने के लिए दो महान लोकतंत्रों के पास मिलकर काम करने का अवसर है।’’

बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए केरी ने कहा कि यदि भारत और अमेरिका मिलकर काम करते हैं तो यह आगे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

उन्होंने कहा कि 22 और 23 अप्रैल को राष्ट्रपति जो. बाइडन का आगामी वर्चुअल जलवायु सम्मेलन अमेरिका द्वारा कुछ साबित करने का प्रयास नहीं है।

केरी ने कहा, ‘‘यह जानते हुए कि हम सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी वार्ता करने जा रहे हैं, राष्ट्रपति विश्वभर में देशों की उठती महत्वाकांक्षाओं की प्रक्रिया में मदद करना चाहते हैं और इस शिखर सम्मेलन का यही कारण है।’’

बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित विश्व के 40 नेताओं को 22-23 अप्रैल को होने जा रहे वर्चुअल शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी