लाइव न्यूज़ :

भारत को एक करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा हासिल करने में 34 दिन लगे, दूसरी सबसे तेज गति: सरकार

By भाषा | Updated: February 19, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत को एक करोड़ कोविड-19 टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने में 34 दिन लगे जो कि दुनिया में दूसरी सबसे तेज गति है।

अमेरिका को इसमें 31 दिन लगे, जबकि ब्रिटेन को एक करोड़ टीकाकरण आंकड़े को पार करने में 56 दिन लगे।

शुक्रवार सुबह 8 बजे तक, देश में स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को दिये गए कोविड-19 टीके की खुराक की कुल संख्या 1,01,88,007 थी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘सुबह आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार 2,11,462 सत्रों के माध्यम से टीके की कुल 1,01,88,007 खुराक दी गई हैं। इनमें 62,60,242 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 6,10,899 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लगे 33,16,866 कर्मी (पहली खुराक) शामिल हैं।’’

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी से उन लोगों को दी जाने लगी हैं जिन्होंने पहली खुराक प्राप्त करने के 28 दिन पूरे कर लिए हैं। कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था।

टीकाकरण अभियान के 34वें दिन (18 फरवरी) को, कुल 6,58,674 टीके की खुराक दी गई जिसमें से 4,16,942 लाभार्थियों को 10,812 सत्रों में पहली खुराक स्वास्थ्यकर्मियों और एफएलडब्ल्यू को दी गई जबकि 2,41,732 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई।

उसने कहा कि देश में दिन-प्रतिदिन टीकाकरण की संख्या में प्रगतिशील वृद्धि देखी जा रही है।

देश में दिये गए टीकों की खुराक का 57.47 प्रतिशत आठ राज्यों में दिये गए। अकेले उत्तर प्रदेश में 10.5 प्रतिशत (10,70,895) टीके दिये गए हैं।

सात राज्यों में टीके की दूसरी खुराक का 60.85 प्रतिशत हिस्सा है। देश में दी गई दूसरी खुराक का 12 प्रतिशत (73,281) हिस्सा तेलंगाना में है।

सोलह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने 24 घंटे में किसी भी कोविड​​-19 की मौत की सूचना नहीं दी है। ये गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, मेघालय, पुड्डुचेरी, चंडीगढ़, मणिपुर, मिज़ोरम, लक्षद्वीप, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दमन एवं दीव और दादरा एवं नागर हवेली।

15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक से पांच के बीच मरीजों की मौत की सूचना है जबकि तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह संख्या छह से 10 के बीच है।

भारत में उपचाराधीन कोविड-19 मामलों की संख्या वर्तमान में 1,39,542 है, जो कि कुल संख्या का केवल 1.27 प्रतिशत है।

24 घंटे की अवधि में 10,896 और मरीजों के ठीक होने से इस बीमारी से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 1.06 करोड़ से अधिक (1,06,67,741) हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि ठीक हुए मरीजों में से 83.15 फीसदी मरीज छह राज्यों में ठीक हुए हैं।

केरल में एक दिन में सबसे अधिक 5,193 मरीज ठीक हुए जबकि इसके बाद महाराष्ट्र (2,543) और तमिलनाडु (470) हैं।

मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 13,193 नये मामले 24 घंटे में दर्ज किए गए। मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 86.6 फीसदी मामले छह राज्यों से सामने आए। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 5,427 मामले सामने आये, उसके बाद केरल (4,584) और तमिलनाडु (457) हैं।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड​​-19 के कारण 24 घंटे में 97 मौतें हुई हैं जिसमें से 76.29 प्रतिशत मौतें पांच राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 38 मौतें हुई, उसके बाद केरल (14) और पंजाब (10) का नम्बर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो