लाइव न्यूज़ :

Wheat Export: गेहूं निर्यात की अनुमति देगा भारत, सीमा शुल्क विभाग की मंजूरी का इंतजार

By रुस्तम राणा | Updated: May 17, 2022 16:22 IST

भारत सरकार ने गेहूं की खेपों के शिपमेंट की अनुमति देने का फैसला किया है, जो पिछले सप्ताह गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लागू होने से पहले सीमा शुल्क प्राधिकरण के पास पंजीकृत थे।

Open in App
ठळक मुद्देगेहूं की खेपों के शिपमेंट की अनुमति देने का फैसला किया गयाकेंद्र ने मिस्र के लिए गेहूं की एक खेप की भी अनुमति दी

नई दिल्ली: गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध को लेकर भारत सरकार ने अपने इस फैसले पर ढील देने का फैसला किया है। भारत सरकार की घोषणा के अनुसार, कहीं भी गेहूं की खेप को जांच के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है और 13 मई को या उससे पहले उनके सिस्टम में पंजीकृत किया गया है, ऐसी खेपों को निर्यात के लिए अनुमति दी जाएगी।  

गेहूं की खेपों के शिपमेंट की अनुमति देने का फैसला

भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि उसने गेहूं की खेपों के शिपमेंट की अनुमति देने का फैसला किया है, जो पिछले सप्ताह गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लागू होने से पहले सीमा शुल्क प्राधिकरण के पास पंजीकृत थे। 

केंद्र ने मिस्र के लिए गेहूं की एक खेप की भी अनुमति दी

बयान में कहा गया है कि मिस्र सरकार के अनुरोध के बाद, केंद्र ने मिस्र के लिए गेहूं की एक खेप की भी अनुमति दी है, जो पहले से ही कांडला बंदरगाह पर लोड हो रही थी। यह कदम उन खबरों की पृष्ठभूमि में भी उठाया गया है कि अचानक गेहूं निर्यात प्रतिबंध की घोषणा के कारण कुछ बंदरगाहों के बाहर हजारों ट्रक गेहूं ले जा रहे थे।

13 मई को गेहूं के निर्यात पर लगाया गया था बैन

सरकार ने पहले घर में कीमतों में वृद्धि को नियंत्रित करने के अपने कदमों के तहत 13 मई को गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि सरकार ने "देश की समग्र खाद्य सुरक्षा का प्रबंधन करने और पड़ोसी और अन्य कमजोर देशों की जरूरतों का समर्थन करने के लिए" निर्णय लिया था। 

टॅग्स :भारत सरकारमिस्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?