लाइव न्यूज़ :

बैलेस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का दूसरा सफल परीक्षण, 500 किमी तक है मारक क्षमता

By रुस्तम राणा | Updated: December 23, 2021 12:16 IST

एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, मिसाइल का दूसरा परीक्षण एक अलग रेंज और अलग कॉन्फ़िगरेशन के लिए किया गया था। इस टेस्ट में मिसाइल ने सभी मापदंडों को पूरा किया।

Open in App
ठळक मुद्दे'प्रलय' का 24 घंटे के भीतर दूसरा सफल परीक्षण150 से 500 किमी के बीच लक्ष्य को भेदने की क्षमता

भारत ने गुरुवार को अर्ध बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का सफलतापूर्वक दूसरा परीक्षण कर लिया है। यह मिसाइल 150 से 500 किलोमीटर के बीच अपने लक्ष्य को भेद सकती है। मिसाइल का दूसरा परीक्षण एक अलग रेंज और अलग कॉन्फ़िगरेशन के लिए किया गया था। इस टेस्ट में मिसाइल ने सभी मापदंडों को पूरा किया।

एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में मिसाइल का यह दूसरा सफल परीक्षण है। कल भी इसका सफल परीक्षण किया गया था। देश में यह भी पहली बार है कि किसी विकासात्मक मिसाइल का लगातार दो दिनों में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के द्वारा बुधवार को सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का डॉ. अब्दुल कलाम आईलैंड से सफल परीक्षण किया गया था। स्वदेश में विकसित मिसाइल 150 से 500 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्य पर हमला कर सकती है।

सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल की पेलोड क्षमता 500-1,000 किलोग्राम है। डीआरडीओ द्वारा इस उन्नत मिसाइल को इंटरसेप्टर मिसाइलों को हराने में सक्षम बनाने के लिए विकसित किया गया है।

यह मिसाइल हवा में एक निश्चित सीमा को कवर करने के बाद अपना रास्ता बदलने की क्षमता रखती है। DRDO द्वारा विकसित बैलिस्टिक मिसाइल एक ठोस-ईंधन, युद्धक्षेत्र मिसाइल है जो भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से पृथ्वी रक्षा वाहन पर आधारित है। मिसाइस के सफल परीक्षण हेतु केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की टीम बधाई दी थी। 

टॅग्स :डीआरडीओमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्वUS/Israel- Iran war: ईरान के मिसाइल हमले में महिला समेत 2 की मौत, इजरायल ने मोजतबा खामेनेई के अंत की कसम खाई

विश्व514000000000 रुपये?, ईरान युद्ध के पहले 48 घंटों में इस्तेमाल किए गए अमेरिकी हथियारों की लागत?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर