लाइव न्यूज़ :

भारत को मिली बड़ी सफलता, स्वदेश विकसित मानव रहित विमान 'अभ्यास' का सफल परीक्षण किया

By भाषा | Updated: June 29, 2022 18:16 IST

भारत ने स्वदेश में विकसित उच्च गति के साथ विस्तारित लक्ष्य वाले मानव रहित विमान ‘अभ्यास’ का सफल परीक्षण किया है। ये परीक्षण बुधवार को चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण स्थल (आईटीआर) से किया गया।

Open in App

बालासोर (ओडिशा): भारत ने बुधवार को ओडिशा तट के पास चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण स्थल (आईटीआर) से स्वदेश विकसित उच्च गति के साथ विस्तारित लक्ष्य वाले मानव रहित विमान ‘अभ्यास’ का सफल परीक्षण किया। एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि विमान ने कम ऊंचाई पर उड़ान भरी, जिसे उसने निरंतर बरकरार रखा।

इसमें कहा गया है कि परीक्षण की निगरानी आईटीआर द्वारा तैनात रेडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल टारगेटिंग सिस्टम सहित विभिन्न उपकरणों के जरिये की गई। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान ने ‘अभ्यास’ का डिजाइन तैयार किया है और विमान को विकसित भी किया है।

बयान में कहा गया है कि यह विमान पूरी तरह से स्वचालित उड़ान के योग्य बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और सशस्त्र बलों को ‘अभ्यास ’के सफल उड़ान परीक्षण के लिए बधाई दी और कहा कि इस प्रणाली के विकास से हवाई लक्ष्यों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। डीआरडीओ के अध्यक्ष जी.सतीश रेड्डी ने विमान के डिजाइन,विकास और प्रणाली के परीक्षण से जुड़े दलों की कोशिशों की सराहना की।

टॅग्स :डीआरडीओराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो