भारत ने माली में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हमले की कड़ी निंदा की

By भाषा | Published: January 15, 2021 11:18 PM2021-01-15T23:18:37+5:302021-01-15T23:18:37+5:30

India strongly condemns attack on UN peacekeepers in Mali | भारत ने माली में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने माली में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हमले की कड़ी निंदा की

नयी दिल्ली, 15 जनवरी भारत ने इस हफ्ते के शुरू में माली के तिमबुकतू क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हमले की शुक्रवार को कड़ी निंदा की।

इस हमले में कोट डिलवोइर के चार शांति सैनिकों की मौत हो गई थी।

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने एक बयान में कहा कि तिमबुकतू क्षेत्र में एक सुरक्षा अभियान के दौरान शांति सैनिकों की गाड़ी को निशाना बनाया गया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत माली के तिमबुकतू क्षेत्र में 13 जनवरी 2021 को संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण मिशन (एमआईएनयूएसएमए) के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता है जिसमें कोट डिलवोइर के चार शांति सैनिकों की मौत हो गई थी।

बयान में कहा गया है, " हम शांति सैनिकों के परिवारों के साथ-साथ कोटे डिलवोइर की सरकार और लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल शांति सैनिकों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India strongly condemns attack on UN peacekeepers in Mali

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे