लाइव न्यूज़ :

भारत ने कनाडा, लेसोथो को भारत निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की खेप भेजीं

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 4 मार्च भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए कनाडा और लेसोथो को भारत निर्मित टीके की खेप भेजी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘भारत निर्मित टीके कनाडा पहुंचे।’’

एक अन्य ट्वीट में विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘लेसोथो को भारत निर्मित टीके मिले।’’

वहीं, बारबाडोस के प्रधानमंत्री मिया आमोर मोटली ने उनके देश को भारत निर्मित कोविड- 19 रोधी टीके की आपूर्ति के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि उन्होंने बारबाडोस के 40 हजार लोगों और अन्य स्थानों पर हजारों लोगों के लिये कोविशील्ड टीके की पहली खुराक उपलब्ध करायी है ।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ धन्यवाद प्रधानमंत्री मिया आमोर मोटली । हमारे देशों के बीच विशेष मित्रता ने हमेशा भौगोलिक दूरियों को पाटने का काम किया है। टीका मैत्री अभियान को बारबाडोस और अन्य कैरीकॉम देशों के टीकाकरण प्रयासों में सहयोग करने पर गर्व है। ’’

एक दिन पहले ही भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए ग्वाटेमाला, केन्या, रवांडा, सेनेगल, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो को भारत निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी थी

इससे पहले भारत ने नाइजीरिया, अंगोला को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी थी।

भारत ने कैरीकॉम देशों से की गयी अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए कोविड-19 रोधी टीके एंटीगुआ और बारबुडा, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेन्ट और ग्रेनेडाइन्स एवं सूरीनाम को भेजे थे।

भारत ने ‘टीका मैत्री’ अभियान के तहत भूटान को 1.5 लाख, मालदीव, मॉरीशस और बहरीन को एक लाख, नेपाल को 10 लाख, बांग्लादेश को 20 लाख, म्यांमा को 15 लाख, सेशल्स को 50,000, श्रीलंका को पांच लाख कोविड-19 रोधी टीके की खुराक मुहैया कराई है। इसके अलावा अनेक देशों को टीके की वाणिज्यिक आपूर्ति भी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!