लाइव न्यूज़ :

Omicron Variant: भारत में मिले ओमीक्रॉन के 3 नए केस, कुल मामलों की संख्या हुई 36

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2021 14:20 IST

रविवार को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और चंडीगढ़ में ओमीक्रॉन का एक-एक केस सामने आया है। अबतक देश में ओमीक्रॉन के कुल 36 केस सामने आए हैं।

Open in App

नई दिल्ली: देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले बढ़ने लगे हैं। रविवार को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और चंडीगढ़ में ओमीक्रॉन का एक-एक केस सामने आया है। अबतक देश में ओमीक्रॉन के कुल 35 केस सामने आए हैं। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले महीने इटली से भारत लौटा 20 वर्षीय शख्स के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमित शख्स 22 नवंबर को भारत आया था और 1 दिसंबर को उसके कोविड -19 से पॉजिटिव होने का पता चला था।

खबर के मुताबिक संक्रमित शख्स फाइजर वैक्सीन से पूरी तरह से वैक्सीनेटेड था। चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी के हवाले से कहा, “आज फिर से कोविड -19 के लिए उनका परीक्षण किया गया और रिपोर्ट का इंतजार है।”

वहीं आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। 34 वर्षीय संक्रमित शख्स आयरलैंड से मुंबई आया था। हालांकि मुंबई में जब ओमीक्रॉन से संक्रमित शख्स का कोविड-19 RT-PCR टेस्ट किया तो रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इस वजह से बीते 27 नवंबर को उसे विशाखापत्तनम जाने की इजाजत दी गई थी। लेकिन विज़यनाग्राम में दोबारा कोरोना जाँच कराने पर उसका RT-PCR टेस्ट पॉजीटिव आया है। 

संक्रमित शख्स के सैंपल के जीनोम सीक्वंसिंग के लिए सीसीएमबी, हैदराबाद भेजा गया था, जिसके बाद उसके ओमीक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि संक्रमित शख्स को किसी भी तरह के लक्षण नहीं थे लेकिन 11 दिसंबर दोबारा जाँच में उसके ओमीक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में यह पहला केस है। 

देश में कोरोना के इए नए वैरिएंट के अब तक 35 केस मिल चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 17, राजस्थान में 9, गुजरात में 3, दिल्ली में 2 और कर्नाटक में 3 केस मिले हैं। अच्छी बात ये है कि राजस्थान में मिले सभी 9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। पुणे में भी एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)चंडीगढ़आंध्र प्रदेशकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप