लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नए मामलों में दर्ज की गई कमी, सामने आए 14 हजार से कम केस, 235 लोगों की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 22, 2022 09:43 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,405 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 34,226 रिकवरी हुईं तो 235 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,405 नए मामले सामने आएइस दौरान 34,226 रिकवरी हुईं तो 235 लोगों की कोरोना से मौत हुई

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 13,405 नए मामले सामने आए हैं, जो सोमवार के मुकाबले 2646 केस कम हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटों में 34,226 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं, जिसके बाद कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,21,58,510 हो गया है। यही नहीं, इस दौरान 235 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। इसके बाद कोविड-19 से कुल मरने वालों की संख्या अब 5 लाख 12 हजार 344 हो गई है।

वहीं, देश में अभी भी 1,81,075 सक्रिय मामले मौजूद हैं। इस दौरान दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.98 प्रतिशत रहा, जबकि अब तक 1,75,83,27,441 लोगों का कुल वैक्सीनेशन हो चुका है। बता दें कि सोमवार को कोविड-19 के 16,051 नए मामले सामने आए थे जो रविवार के मुकाबले 3,911 मामले कम थे। इस दौरान 37,901 लोग इस बीमारी से रिकवर भी हुए थे, बाद देश में कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,21,24,284 हो गया था। 

फिलहाल, कल भारत में 2 लाख 02 हजार 131 सक्रिय मामले मौजूद थे। देश में कोरोना संक्रमण से सोमवार को 206 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या 5 लाख 12 हजार 109 हो गई थी। कल दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.93 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जोकि रविवार के मुकाबले ज्यादा था। हालांकि, सोमवार के मुकाबले आज भी दैनिक पॉजिटिविटी दर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बताते चलें कि कल कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,75,46,25,710 था।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो