लाइव न्यूज़ :

Sindoor Baby Name: मुजफ्फरपुर अस्पताल में 47 बच्चे का जन्म, 14 नवजातों का परिजनों ने नाम रखा ’सिंदूर’

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2025 05:51 IST

India-Pakistan conflict: परिजनों का कहना है कि यह नाम केवल एक सैन्य अभियान की स्मृति नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रप्रेम, बलिदान और साहस का प्रतीक बन गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देजन्म लेने वाली बच्ची का नाम भी परिवार वालों ने ’सिंदूर’ ही रखा। बच्चे बड़े होकर भारतीय सेना में भर्ती हों और देश की सेवा करें।

पटनाः भारतीय सेना के द्वारा आतंकवाद के खात्मे के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी हो रही है। वहीं, इस ऐतिहासिक अभियान की गूंज बिहार में भी सुनाई दी, जहां मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में जन्मे 47 नवजातों में से 14 को उनके परिजनों ने 'सिंदूर' नाम रख दिया है। जबकि कटिहार में उसी दिन जन्म लेने वाली बच्ची का नाम भी परिवार वालों ने ’सिंदूर’ ही रखा। परिजनों का कहना है कि यह नाम केवल एक सैन्य अभियान की स्मृति नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रप्रेम, बलिदान और साहस का प्रतीक बन गया है। 

इन नवजातों के माता-पिता की भावना है कि उनके बच्चे बड़े होकर भारतीय सेना में भर्ती हों और देश की सेवा करें। पवन सोनी, जो जाफरपुर के निवासी हैं, उन्हें यहां मंगलवार को पुत्र का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि हमने बेटे का नाम 'सिंदूर' रखा है। यह सिर्फ नाम नहीं, बल्कि भारतीय सेना के शौर्य और हमारी उम्मीदों का प्रतीक है।

इसी तरह, हिमांशु राज जो कन्हारा से हैं उन्होंने अपनी नवजात बेटी को 'सिंदूर' नाम दिया। वे कहते हैं, हर साल बेटी के जन्मदिन के साथ हम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न भी मनाएंगे। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है जब सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया।

अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि यह पहली बार है जब इतने सारे बच्चों को किसी सैन्य अभियान के नाम पर एक साथ नाम दिया गया है। बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर चलाया गया एक रणनीतिक मिशन था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब