लाइव न्यूज़ :

भारत को मॉडर्ना टीके की 75 लाख खुराकों की पेशकश की गई

By भाषा | Updated: July 20, 2021 11:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई कोवैक्स वैश्विक टीका साझाकरण कार्यक्रम के माध्यम से भारत को मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके की 75 लाख खुराकों की पेशकश की गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि देश में टीका कब आएगा, क्योंकि हानि से सुरक्षा नियम पर अभी सहमति नहीं बनी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सरकार ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह टीका निर्माता मॉडर्ना के साथ सक्रियता से काम कर रही है ताकि यह देखा जा सके कि देश में उसका टीका कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है। पिछले महीने भारत के औषधि नियंत्रक ने मॉडर्ना के टीके को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी थी।

सूत्रों ने बताया, “कोवैक्स वैश्विक टीका साझाकरण कार्यक्रम के माध्यम से भारत को मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके की 75 लाख खुराकों की पेशकश की गई है।”

उन्होंने कहा कि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में टीके कब उपलब्ध होंगे क्योंकि "बातचीत अब भी जारी है और हानि से सुरक्षा के मुद्दे पर सहमति नहीं बनी है’’।

देश में मॉडर्ना के टीके की उपलब्धता पर, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने हाल में कहा था कि सरकार मॉडर्ना के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है ताकि यह देखा जा सके कि इसका टीका देश में कैसे आयात किया जा सकता और उपलब्ध कराया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने हानि से सुरक्षा अनुबंध को अंतिम रूप देने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं और इसे अमेरिकी दवा निर्माता को अवलोकन के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"