लाइव न्यूज़ :

समझौता एक्सप्रेस पर अभी भारत का फैसला लेना बाकी, पाकिस्तान ने रोकी ट्रेन

By भाषा | Updated: February 28, 2019 16:23 IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा था, ‘‘ हमें समझौता एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव के संबंध में प्रशासन से कोई निर्देश नहीं मिला है। इस संबंध में जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा।’’ 

Open in App

पुलवामा आतंकवादी हमले और बाद के घटनाक्रम के बीच भारतीय रेलवे ने अभी तक समझौता एक्सप्रेस के मामले में कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि पाकिस्तान ने अपनी तरफ समझौता एक्सप्रेस के परिचालन को रोक दिया है। यह ट्रेन बृहस्पतिवार को अटारी से दिल्ली पहुंचती है।अधिकारियों ने बताया कि भारतीय पक्ष ने इस ट्रेन को अटारी से दिल्ली तक चलाये जाने या नहीं चलाए जाने के संबंध में अब तक कोई फैसला नहीं किया है। पाकिस्तान ने बुधवार को अपनी तरफ वाघा से लाहौर के बीच ट्रेन के फेरे रद्द कर दिये थे जबकि 27 यात्री भारतीय ट्रेन से पुरानी दिल्ली से अटारी पहुंचे थे। उनमें 23 भारतीय यात्री और तीन पाकिस्तानी यात्री थे।अधिकारियों के अनुसार वाघा स्टेशन मास्टर ने अपने अटारी समकक्ष को संदेश भेजा कि यात्री और पार्सल ट्रेन जो पाकिस्तान की तरफ से अटारी तक आती है, अगले आदेश तक नहीं आएगी। उससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान और भारत के बीच वर्तमान स्थिति के मद्देनजर ट्रेन परिचालन बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा था, ‘‘ हमें समझौता एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव के संबंध में प्रशासन से कोई निर्देश नहीं मिला है। इस संबंध में जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा।’’ 

टॅग्स :इंडियापाकिस्तानभारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां