लाइव न्यूज़ :

भारत ‘विस्तारवादी’ नहीं, विश्व के कल्याण में विश्वास करता है: गडकरी

By भाषा | Updated: November 17, 2020 15:26 IST

Open in App

पुणे, 17 नवंबर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि भारत ‘विस्तारवादी’ देश नहीं है और यह विश्व के कल्याण में विश्वास करता है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए ज्ञान, उद्यमिता, विज्ञान, तकनीक, अनुसंधान और सफल पद्धतियों की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ देश को विकास की राह पर ले जाने के लिए हमें वैज्ञानिक उन्नति पर जोर देने की जरूरत है। देश को विश्वशक्ति बनाने के लिए ज्ञान के आधार पर हमें पहले स्थान पर आने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन ऐसा करते हुए, हम विस्तारवादी नहीं हैं। कुछ ऐसे देश हैं जो विस्तारवाद की इच्छा से आगे बढ़ते हैं लेकिन हम विश्व के कल्याण में विश्वास रखते हैं। हमारा विश्वास ‘वसुधैव कुटुम्बकम् (पूरा विश्व एक परिवार है) में है।’’

मंत्री ने कहा कि भारत की प्रेरणा स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिया गया भाषण है।

सभी लोगों के लिए शिक्षा उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ यह आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। लेकिन ठीक इसी समय हमें यह भी सुनिश्चित करने की जरूरत है कि सभी को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले।’’

गडकरी ने कहा कि शक्ति के रूप में सिर्फ ज्ञान का ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए बल्कि आदर्श नागरिक तैयार करने के लिए मूल्य आधारित शिक्षा पर भी जोर दिया जाना चाहिए।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर’ बनने के लिए आयात कम करने और निर्यात बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने विभाग में, उन चीजों की जानकारियां एकत्र कर रहा हूं, जिसका आयात होता है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि हमें आयात के विकल्प के तौर पर चीजों का उत्पादन करने की जरूरत है।’’

गडकरी ने शिक्षा में आत्मनिर्भर बनने के बारे में कहा कि कहा कि देश में विश्वविद्यालयों का उन्नयन किया जाना चाहिए ताकि शिक्षा के लिए लोगों को विदेश जाने की जरूरत न पड़े।

इस कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र एजुकेशन सोसाइटी ने किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण