लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारीः 24 घंटे में नए केस 39097, मृतकों की संख्या 546, जानिए सक्रिय मामलों की संख्या

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 24, 2021 10:33 IST

देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,08,977 हुई है।तमिलनाडु में 1,830 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25,44,870 हो गई।उपचाराधीन रोगियों की तादाद 24,816 है।

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज देश में कोविड-19 के 39,097 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,13,32,159 हुई, जबकि 546 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4,20,016 पर पहुंची है। 

देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,08,977 हो गई है, जो कुल का 1.34 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 97.35 प्रतिशत है। एक दिन में सक्रिय COVID-19 में 3,464 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 16,31,266 परीक्षण किए गए।

देश में अब तक किए गए ऐसे परीक्षणों की कुल संख्या 45,45,70,811 हो गई, जबकि दैनिक दर 2.40 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 33 दिनों से 3 फीसदी से नीचे बना हुआ है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,08,977 हुई है।

आंकड़ों में कहा गया है कि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,05,03,166 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अब तक दी जाने वाली कोविड वैक्सीन की कुल खुराक 42.78 करोड़ तक पहुंच गई है। पिछले साल 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और पिछले साल 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी।

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 280  नए मामले,  11 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 280 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,42,240 हो गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामले शुक्रवार को सामने आए।

संक्रमण से 11 और लोगों की मौत होने से जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,955 हो गई है।। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,29,069 हो गई है वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,095 हो गई है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी