लाइव न्यूज़ :

भारत ने अमेरिकी आयोग को लगाई लताड़, कहा- कोरोना से लड़ाई को धार्मिक रंग देना बंद कीजिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 16, 2020 14:49 IST

भारत ने बुधवार (15 अप्रैल) को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (USCIRF) को लताड़ लगाते हुए कहा कि गुजरात में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को धार्मिक पहचान के आधार पर अलग नहीं रखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी आयोग की ओर से कोरोना वायरस को धार्मिक रंग दिए जाने की कोशिश पर भारत ने उसे लताड़ लगाईअमेरिकी आयोग ने भारत के कोरोना वायरस से निपटने के तरीके पर चिंता जताई थी

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (USCIRF) को भारत ने तब लताड़ लगाई जब अमेरिकी आयोग ने  फेक न्यूज को हवा देते हुए कहा कि गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को धार्मिक पहचान के आधार पर अलग रखा जा रहा है। यह रिपोर्ट सामने आने के बाद भारत ने जवाब में कहा कि कोविड-19 (COVID-19) को सांप्रदायिक रंग देना बंद करिए।

कुछ रिपोर्ट्स में ये बात कही गई थी कि अहमदाबाद में एक सरकारी अस्पताल में  कोविड-19 के मरीजों को धार्मिक पहचान के आधार पर रखा जा रहा है, जिसके बाद अमेरिकी आयोग ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि वह चिंतित है कि अस्पताल में हिंदू और मुस्लिम मरीजों को अलग किया जा रहा है।

अपनी बात को जारी रखते हुए अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका के आयोग ने ये भी कहा था कि भारत में मुस्लिमों को इस तरह से कलंकित किया जा रहा है और इस अफवाहों को हवा दी जा रही है कि भारत में  मुस्लिम कोविड-19 फैला रहे हैं। भारत ने हालांकि ऐसी रिपोर्ट को सिरे स खारिज किया है।

वहीं, इस मामले में भारत के विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमेरिकी आयोग ने जो रिपोर्ट पेश की है, वो सभी को गुमराह कर देने वाली है क्योंकि भारत में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पहले ही गुजरात सरकार कह चुकी है कि अहमदाबाद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को धार्मिक पहचान के आधार पर अलग करने की बात जो अमेरिकी आयोग ने कही है, वो बिल्कुल गलत है और राज्य में ऐसी कोई गतिविधि नहीं हो रही है। 

बताते चलें, इस समय कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल रहे अमेरिका में अब तक कोविड-19 के कारण तकरीबन 6,44,089 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक लगभग 28,529 लोगों की मौतें भी हो चुकी हैं। वहीं, भारत की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में गुरुवार सुबह तक कुल 12,380 मरीजों को कोरोना वायरस (Coronavirus) अपनी चपेट में ले चुका है। इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 414 हो गई है, जबकि इससे 1,489 लोग ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागुजरातअहमदाबादअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया