लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकों की दूसरी खेप के लिए भारत से चल रही है बातचीत : ईरान

By भाषा | Updated: April 9, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल ईरान ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस टीकों की दूसरी खेप की आपूर्ति में तेजी के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है और उसने इस संबंध में पहले ही भुगतान कर दिया है।

ईरानी दूतावास ने कहा कि ईरान ने पहले ही कोविड टीकों की अपनी जरूरतों के संबंध में टीका कंपनी भारत बायोटेक और भारत सरकार को अवगत करा दिया है।

दूतावास ने ट्वीट कर कहा, " भारत से टीकों की खरीद को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब में- ईरान ने सरकार और भारत बायोटेक को अपनी जरूरतों से अवगत कराया है। खुशी की बात है कि हमें 1,25,000 खुराकों की पहली खेप मिल गयी है।"

भारत ने कोविड मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर देश के भीतर मांग में वृद्धि के बाद कोरोना वायरस टीकों के निर्यात को कम कर दिया है।

विदेश मंत्रालय ने एक दिन पहले ही कहा था कि भारत ने कोविड-19 टीकों के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है तथा देश की घरेलू जरूरतों का ध्यान रखते विदेशों में उनकी आपूर्ति जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी