लाइव न्यूज़ :

भारत ने पाकिस्तान से लश्कर संस्थापक हाफिज सईद को प्रत्यर्पित करने की मांग की, कई मामलों में है वांछित

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 29, 2023 5:54 PM

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि आतंकवादी के प्रत्यर्पण के लिए कुछ दस्तावेजों के साथ पिछले दिनों इस्लामाबाद को अनुरोध भेजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद को प्रत्यर्पित करने की मांग कीसईद को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी घोषित किया है 2008 के मुंबई आतंकी हमलों समेत ऐसे अनेक मामलों में वांछित

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान से 2008 के मुंबई आतंकी हमलों समेत ऐसे अनेक मामलों में वांछित लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को प्रत्यर्पित करने को कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि आतंकवादी के प्रत्यर्पण के लिए कुछ दस्तावेजों के साथ पिछले दिनों इस्लामाबाद को अनुरोध भेजा गया। बागची ने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हाल में प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भेजा गया था। सईद को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी घोषित किया है। 

विदेश मंत्रालय ने मीडिया जानकारी देते हुए बताया, "विचाराधीन व्यक्ति (हाफिज सईद) भारत में कई मामलों में वांछित है। वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी भी है। इस संबंध में, हमने प्रासंगिक सहायक दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान सरकार को एक विशेष मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए उसे भारत प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है।"

बता दें कि भारत की पाकिस्तान के साथ कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है। पाकिस्तान से ऐसी उम्मीद भी नहीं की जा सकती कि वह हाफिज सईद जैसे दुर्दांत आतंकी को भारत को सौंपने पर विचार करेगा। यहां तक कि पाकिस्तान ने सईद को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भी बहुत कम प्रयास किया है। भारत ने पहले भी सईद और उसके सहयोगियों के खिलाफ मुंबई आतंकवादी हमलों की जांच में सहायता के लिए पाकिस्तान को अनुरोध पत्र भेजा है। 

मुंबई हमलों के तुरंत बाद, दिसंबर 2008 में, सईद को संयुक्त राष्ट्र 1267/1989 अल-कायदा प्रतिबंध समिति में अल-कायदा आतंकवादी संगठन से जुड़े एक व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। अमेरिका सईद के बारे में जानकारी देने वाले को 10 मिलियन डॉलर का इनाम देने की घोषणा पहले ही कर चुका है। भारत ने पाकिस्तान में सईद और जकी-उर-रहमान लखवी जैसे मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बार-बार कहा है लेकिन पाकिस्तान ने इन आतंकियों को सजा देने के बजाए हमेशा बचाया है।

बता दें कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में 175 लोगों ने जान गंवाई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठकर लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद की देखरेख में रची गई थी। सईद को संयुक्त राष्ट्र भी आतंकी मानता है इसलिए पाकिस्तान पर जब भी कुछ दबाव पड़ता है वह दिखावे के लिए उसे जेल भेज देता है। हालांकि सईद कई बार पाकिस्तान में स्वतंत्र रूप से घूमता हुआ पाया गया है।

टॅग्स :हाफिज सईदभारतपाकिस्तान26/11 मुंबई आतंकी हमलेआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वविकास के बावजूद विश्व आर्थिक मंच की ट्रेवल एंड टूरिज्म रैंकिंग में भारत 2019 से दस स्थान नीचे खिसका

क्रिकेटPCB ICC T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के पूर्व कोच के बाद इस दिग्गज पर डोरे!, टी20 विश्व कप जीतने के लिए कुछ भी करेगा पीसीबी

भारतGeeta in MP: पाकिस्तान से 2015 में भारत लौटीं गीता ने पीएम मोदी से दो चीज मांगी, जानें क्या डिमांड

भारतFact Check: राहुल गांधी रैलियों में ले जाते हैं चीन का संविधान? जानें लाल कवर वाले संविधान बुक का सच

भारतब्लॉग: शहादत ने किया था आतंकवाद के प्रति जागरूक

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "लोगों ने प्रधानमंत्री को चुना है या किसी 'थानेदार' को?, याद रखना 'कमल' को वोट दिया तो मुझे वापस जेल जाना होगा", केजरीवाल ने पीएम मोदी के साथ भाजपा पर निशाना साधा

भारतPM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला, कहा- सपा के लड़के आज गलती करके तो देखें

भारतPune Porsche accident: 'मोदी दो हिंदुस्तान बना रहे हैं - जहां न्याय भी दौलत का मोहताज है', राहुल गांधी ने कल्याणीनगर में पॉर्श कार दुर्घटना पर दी प्रतिक्रिया

भारतBengalur Traffic: रेलवे ब्रिज की मरम्मत के चलते सांकी रोड होगा बंद, बेंगलुरु ट्रेफिक ने वैकल्पिक मार्ग पर जारी की एडवाइजरी

भारतLok Sabha Polls 2024: मायावती ने आरक्षण और चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा-कांग्रेस पर बोला हमला, धनंजय का नहीं लिया नाम