लद्दाख सीमा पर भिड़ गए भारत और चीन के सैनिक, एक-एक इंच जमीन के लिए हुई धक्का-मुक्की!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 12, 2019 07:55 AM2019-09-12T07:55:32+5:302019-09-12T08:11:36+5:30

यह पहली बार नहीं है जब भारतीय और चीन सैनिकों के बीच में धक्का-मुक्की हुई की घटनाएं हुई है। इससे पहले 15 अगस्त 2017 को पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे दोनों ही सैनिकों में झड़प हुई थी।

India-China border dispute: soldiers of both countries clashes once again in eastern Ladakh, conflict continues | लद्दाख सीमा पर भिड़ गए भारत और चीन के सैनिक, एक-एक इंच जमीन के लिए हुई धक्का-मुक्की!

लद्दाख सीमा पर भिड़ गए भारत और चीन के सैनिक, एक-एक इंच जमीन के लिए हुई धक्का-मुक्की!

Highlightsसाल 2017 में ही डोकलाम में दोनों सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।  यह घटना तब हुई तब भारतीय सैनिक पेट्रोलिंग पर थे, तभी उनका सामना चीन के पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हो गया। 

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है की बुधवार (12 सितंबर) को पूर्वी लद्दाख में दोनों सैनिकों के बीच धक्का मुक्की हुई। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक दोनों सैनिक एक दूसरे के सामने डटे हुए हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हुई, जिसके एक तिहाई के हिस्से पर चीन का कंट्रोल है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह घटना तब हुई तब भारतीय सैनिक पेट्रोलिंग पर थे, तभी उनका सामना चीन के पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हो गया। 

भारतीय सैनिकों को वहां मौजूदगी चीनी सेना को नहीं रास नहीं आई और उन्होंने इसका विरोध किया। इस दौरान दोनों ही सैनिकों के बीच झड़प हुई।  बताया जा रहा है की दोनों देर शाम तक यह संघर्ष जारी था।

वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया ने सेना के हवाले से बताया  कि  'लाइन ऑफ एक्जुअल कंट्रोल (LAC) की स्थिति को लेकर दोनों पक्षों की भिन्न मान्यताओं की वजह से इस तरह की घटनाएं अक्सर होती हैं। इनका बॉर्डर पर्सनल मीटिंग या फ्लैग मीटिंग आदि से समाधान कर लिया जाता है।'

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब भारतीय और चीन सैनिकों के बीच में धक्का-मुक्की हुई की घटनाएं हुई है। इससे पहले 15 अगस्त 2017 को पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे दोनों ही सैनिकों में झड़प हुई थी। साल 2017 में ही डोकलाम में दोनों सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। 73 दिनों तक सैनिक एक दूसरे के सामने डटे रहे।    
 

Web Title: India-China border dispute: soldiers of both countries clashes once again in eastern Ladakh, conflict continues

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे