लाइव न्यूज़ :

सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया ब्लॉक ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, विपक्ष के बड़े नेता एक साथ दिखाई दिए

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2024 17:29 IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने एक इतिहास रच दिया है। वह पहले राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने 4 बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

Open in App

रांची:झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में गुरुवार को एक भव्य समारोह में हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हेमंत सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलायी। हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथ लेने के पहले हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि हम मिलकर करेंगे सोना झारखण्ड का निर्माण.....जय झारखण्ड! जय जय झारखण्ड! साथ ही अपने पिता शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने फोटो पोस्ट की और लिखा- अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां का आशीर्वाद लिया। 

इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने एक इतिहास रच दिया है। वह पहले राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने 4 बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। हेमंत सोरेन ने अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। यानी उनके साथ किसी अन्य नेता को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई। ऐसे में गठबंधन के किसी विधायक को फ़िलहाल मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई। हेमंत सोरेन विधानसभा में विश्वास मत के बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। तब गठबंधन दलों के विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। सोरेन के झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को केवल 24 सीटें ही हासिल हुईं।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले राजनीतिक नेताओं में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, सीपीआई (एमएल) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, आप नेता अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सांसद पप्पू यादव सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों में हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल में कम से कम 10 लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलवा सकते हैं। मंत्री पद में किस दल के कितने नेताओं को शामिल किया जाएगा इसका फैसला इंडिया की होने वाली बैठक में तय होगा। 

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चाझारखंडइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?