लाइव न्यूज़ :

भारत ने भी ब्रिटिश नागरिकों के खिलाफ जवाबी कदम उठाया, भारत आने पर 10 दिन पृथक-वास में रहना होगा

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर टीकाकरण कराए होने के बावजूद सोमवार से भारत आने वाले ब्रिटिश नागरिकों को 10 दिन तक पृथक-वास में रहना होगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर भारतीयों के लिए ब्रिटेन के इसी तरह के कदम के जवाब में भारत ने यह कदम उठाया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने देश आने वाले आने ब्रिटिश नागरिकों के खिलाफ जवाबी कदम उठाया है क्योंकि ब्रिटेन द्वारा भारतीय टीका प्रमाणपत्रों को मान्यता नहीं देने से संबंधित मुद्दे को तकनीकी स्तर की वार्ता की बावजूद हल नहीं किया जा सका है।

भारत के इस जवाबी कदम पर ब्रिटेन की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नए ब्रिटिश यात्रा नियमों पर पर कड़ी प्रतिक्रिया में, भारत ने 19 सितंबर को जवाबी कदम उठाने की चेतावनी दी थी, जब तक कि ब्रिटेन भारतीयों के खिलाफ इन मानदंडों को पर उसकी चिंताओं को दूर नहीं करता।

भारत के नए नियमों के मुताबिक ब्रिटेन के नागरिकों को यात्रा से 72 पहले तक की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होगी चाहे उन्होंने टीकाकरण करावाया है या नहीं। आगमन के बाद भी ब्रिटिश नागरिकों को दो बार कोविड-19 संबंधी आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी। आगमन पर जांच कराने के अलावा आठवें दिन फिर से आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।

सूत्रों ने बताया कि भारत आने वाले सभी ब्रिटिश नागरिकों को आगमन के बाद 10 दिनों के लिए घर पर या गंतव्य स्थल पर 10 दिन तक जरूरी पृथक-वास में रहना होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और नागर विमानन मंत्रालय नए उपायों को लागू करने के लिए कदम उठाएंगे।

भारत के लिए वर्तमान यात्रा नियमों के अनुसार ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के मामले में यात्रियों को विमान में सवार होने की अनुमति देने से पहले विमान कंपनियों को आरटी-पीसीआर जांच की ‘नेगेटिव रिपोर्ट’ सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। भारतीय हवाई अड्डा पहुंचने पर उन्हें जांच के लिए नमूने देने की जरूरत होती है। संक्रमित पाए जाने पर उन्हें पृथक-वास में भेजा जाता है और उपचार किया जाता है। संक्रमित नहीं होने पर सात दिनों के लिए घर पर पृथक-वास में रहना होता है और फिर से जांच कराने की जरूरत होती है।

ब्रिटेन का का नया नियम भी सोमवार से प्रभावी होने जा रहा है। इसके तहत पूरी तरह टीकाकरण करा चुके भारतीय को 10 दिन पृथक-वास में रहना होगा क्योंकि भारत के कोविड-19 टीका प्रमाणपत्र के संबंध में बिटेन को कुछ आपत्ति है।

ब्रिटेन ने शुरुआत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविशील्ड को मान्यता देने से इनकार कर दिया था। हालांकि भारत की तीखी प्रतिक्रिया के बाद ब्रिटेन ने 22 सितंबर को अपने नए दिशा-निर्देश में बदलाव किया और इस टीके को शामिल कर लिया। हालांकि कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों को पृथक-वास नियमों से कोई राहत नहीं दी गई। बाद में ब्रिटेन के अधिकारियों ने कहा कि ब्रिटेन को भारत की टीका प्रमाणपत्र प्रक्रिया से कुछ आपत्ति है ना कि कोविशील्ड टीके से। टीका प्रमाणन मुद्दे को हल करने के लिए दोनों पक्षों ने कई दौर की तकनीकी स्तर की वार्ता की लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी