लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में निर्दलीय उम्मीदवार ने मतदाताओं से चाँद की यात्रा कराने का वादा किया

By भाषा | Updated: March 27, 2021 16:56 IST

Open in App

मदुरै, 27 मार्च तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार में पूरा दमखम लगा रखा है और हर कोई मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रचार के लिए अगल-अलग तरीके अपना रहा है और एक से बढ़कर एक वादे कर रहा है।

अन्नाद्रमुक और द्रमुक वाशिंग मशीन और डिजिटल टैबलेट देने की बात कर रहे हैं, तो वहीं एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अकल्पनीय वादों की झड़ी लगाकर सभी को चौंका दिया। दरअसल इस प्रत्याशी ने लोगों से चाँद की यात्रा कराने का वादा किया है।

उनके चुनावी वादे विचित्र लग सकते हैं और असंभव लग सकते हैं लेकिन आर सरवनन का कहना है कि उन्होंने ऐसा मुफ्त में चीजें देने की संस्कृति और लंबे-चौड़े राजनीतिक दावों के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के इरादे से किया है।

सरवनन ने चांद की 100-दिवसीय मुफ्त यात्रा, मुफ्त आईफोन और यहां तक ​​कि एक छोटा हेलीकाप्टर देने का वादा किया है।

सरवनन मदुरै दक्षिण से चुनाव मैदान में उतरे हैं। सरवनन ने विधायक के रूप में चुने जाने पर हर परिवार के बैंक खातों में एक करोड़ रुपये वार्षिक रूप से जमा करने का वादा किया है।

उनके अकल्पनीय 14 चुनावी वादों में लोगों को उनके घरेलू कामों में मदद करने के लिए मुफ्त रोबोट, सभी के लिए स्विमिंग पूल के साथ तीन मंजिला घर, एक छोटा हेलीकॉप्टर, शादी के लिए महिलाओं को सोने के जेवर, हर परिवार के लिए एक नाव और युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए एक करोड़ रुपये देना शामिल हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने एक अंतरिक्ष अनुसंधान स्टेशन और एक रॉकेट लॉन्च पैड के अलावा अपने निर्वाचन क्षेत्र को ठंडा रखने के लिए 300 फुट ऊंचे कृत्रिम बर्फ के पहाड़ को स्थापित करने का वादा किया है।

इन वादों के संबंध में पूछे जाने पर सरवनन ने हंसते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "मैं लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना चाहता हूं कि वे मुफ्तखोरी के शिकार न हों।"

सरवनन ने कहा, ‘‘लोगों को मुफ्तखोरी की संस्कृति से बाहर निकलना चाहिए और इस बात पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि राजनीतिक दलों ने उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए क्या किया है। विभिन्न पार्टियां चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वादे करती हैं और निर्वाचित होने के बाद शायद ही वे कभी लोगों से मिलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट