लाइव न्यूज़ :

IND VS GER SEMIFINAL HOCKEY Paris Olympics 2024: जीत की खुशी पर ग्रहण!, अमित रोहिदास पर बैन, जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल नहीं खेलेंगे, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2024 11:01 IST

IND VS GER SEMIFINAL HOCKEY Paris Olympics 2024: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने आधिकारिक बयान ने कहा,‘भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच चार अगस्त को खेले गए मैच के दौरान अमित रोहिदास को एफआईएच आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था।’

Open in App
ठळक मुद्देमैच नंबर 35 (जर्मनी के खिलाफ भारत का सेमीफाइनल मैच) पर पड़ेगा।हूटर बजने से लगभग 40 मिनट पहले मैदान से बाहर भेज दिया गया था।स्टिक अनजाने में एक प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर लग गई थी।

IND VS GER SEMIFINAL HOCKEY Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख डिफेंडर अमित रोहिदास को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में रेड कार्ड मिलने के कारण एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है और वह जर्मनी के खिलाफ मंगलवार को होने वाले ओलंपिक सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे। इसका मतलब है कि इस महत्वपूर्ण मैच के लिए भारत के केवल 15 खिलाड़ी ही उपलब्ध रहेंगे जो आठ बार के ओलंपिक चैंपियन के लिए करारा झटका है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने आधिकारिक बयान ने कहा,‘भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच चार अगस्त को खेले गए मैच के दौरान अमित रोहिदास को एफआईएच आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था।’

बयान के अनुसार,‘‘निलंबन का असर मैच नंबर 35 (जर्मनी के खिलाफ भारत का सेमीफाइनल मैच) पर पड़ेगा, जिसमें अमित रोहिदास भाग नहीं लेंगे और भारत केवल 15 खिलाड़ियों की टीम के साथ खेलेगा।’’ रोहिदास को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में अंतिम हूटर बजने से लगभग 40 मिनट पहले मैदान से बाहर भेज दिया गया था।

क्योंकि उनकी स्टिक अनजाने में एक प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर लग गई थी। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मैच के दूसरे क्वार्टर में 31 वर्षीय रोहिदास मैदान पर विल कैलनान से बहस में उलझ गए थे। मैदानी अंपायर ने भारतीय खिलाड़ी को पहले चेतावनी दी लेकिन टीवी अंपायर ने वीडियो रेफरल के बाद रोहिदास को रेड कार्ड दे दिया। यह मैच निर्धारित समय तक 1-1 से बराबर रहा।

भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। हॉकी इंडिया ने रोहिदास के निलंबन के खिलाफ पहले ही अपील दायर कर दी है जिस पर एफआईएच की एक जूरी फैसला करेगी। हॉकी इंडिया के ने कहा,‘टूर्नामेंट निदेशक ने अमित को मैच के लिए प्रतिबंधित/निलंबित कर दिया है। हॉकी इंडिया ने फैसले के खिलाफ अपील की है, जिसे एफआईएच जूरी बेंच के समक्ष रखा जाएगा।’

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024हॉकी इंडियाParisओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह