Ind vs Eng: विराट कोहली की दुनिया दीवानी है। इसकी एक झलक भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चल रहे चौथे टेस्ट मैच में देखने को मिला। यहां फैंस टेस्ट के दूसरे दिन भारत की बल्लेबाजी देखने के लिए पहुंचे थे। यहां पर फैंस अपने पसंददीदा क्रिकेटर विराट कोहली को मिस कर रहे थे। एक फैंस ने घर से बैनर लेकर आया। इस बैनर पर लिखा था वी मिस यू किंग कोहली। मालूम हो कि विराट कोहली इस टेस्ट सीरीज से बाहर रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह पांचवें टेस्ट में जरूर खेलेंगे।
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि, विराट कोहली मैदान पर ऊर्जा लाते हैं, जिसकी फिलहाल कमी है। वह स्टेडियम में बैठे दर्शकों को उत्साहित करते हैं।
सोशल मीडिया पर ट्वीट की भरमार
विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया है। 16 साल के करियर में कोहली ने आराम लिया है। उनकी अनुपस्थिति में टीम इंडिया 2-1 से सीरीज में आगे चल रही है। लेकिन, फैंस अपने किंग कोहली को याद कर रहे हैं। स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट पोस्ट हो रहे हैं।
मालूम हो कि विराट कोहली दूसरी पार पिता बने हैं। फिल्म अभिनेत्री और कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। बीते कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने इस बात की जानकारी साझा की थी। विराट ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। कोहली को देशभर से शुभकामनाएं भी मिली थी।
विराट कोहली के टेस्ट करियर पर नजर
35 साल के विराट कोहली ने भारत के लिए 113 टेस्ट मैच की 191 पारियों में 8848 रन बनाए। 49.15 की एवरेज। 55.56 की स्ट्राइक रेट। कोहली ने 29 शतक और 30 हाफ सेंचुरी लगाई। 991 चौके 26 छक्के जड़े हैं।