लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने हेटरो ग्रुप के परिसरों में छापे मारे

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:24 IST

Open in App

हैदराबाद/ नयी दिल्ली, छह अक्टूबर आयकर विभाग के अधिकारियों ने प्रसिद्ध दवा समूह हेटरो के कार्यालयों और अन्य सुविधाओं पर बुधवार को एक साथ छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कंपनी के मुख्यालय, यहां कुछ उत्पादन केंद्रों और कार्यालयों तथा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में छापे मारे जा रहे हैं।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया, “विभाग ने कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं और कुछ कंप्यूटर हार्ड डिस्क जब्त किए हैं जिनका विश्लेषण किया जाएगा कि क्या किसी तरह की कर चोरी की गई है।”

कंपनी की अधिकारियों से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका है।

समूह द्वारा कई समझौतों पर हस्ताक्षर करने और कोविड-19 के इलाज के लिए रेमेडिसविर और फेविपिरवीर जैसी विभिन्न दवाएं विकसित करने के कामों में संलग्न होने के कारण हेटरो सुर्खियों में आया था।

हेटेरो भारत और विदेशों में दवा का फॉर्मूला तैयार करने और नई पीढ़ी के उत्पादों का निर्माण करने वाली फार्मास्युटिकल कंपनियों को एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट -एपीआई (साइटोटॉक्सिक्स सहित) उपलब्ध कराने वाले प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं में से एक है।

शहर स्थित हेटरो की भारत, चीन, रूस, मिस्र, मैक्सिको और ईरान में 25 में अधिक उत्पादन केंद्र हैं।

हेटरो ने पिछले महीने कहा था कि उसे अस्पताल में भर्ती वयस्कों में कोविड ​​-19 के इलाज के लिए टोसीलिज़ुमैब के बायोसिमिलर (पारंपरिक दवा से मिलता-जुलता) संस्करण के लिए भारत के औषधि माहनियंत्रक (डीसीजीआई) से आपातकालीन उपयोग की अनुमति मिली है।

7,500 करोड़ रुपये की फार्मा कंपनी उन कंपनियों में से एक है, जिसने भारत में कोविड-19 टीके स्पुतनिक वी के निर्माण के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के साथ करार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है