लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने महाराष्ट्र, गोवा में इस्पात विनिर्माण समूह के परिसरों में छापेमारी की

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:15 IST

Open in App

आयकर (आई-टी) विभाग ने महाराष्ट्र और गोवा के एक इस्पात विनिर्माण और व्यापार समूह के परिसरों में छापेमारी के बाद 175 करोड़ रुपये की कथित कर चोरी का पता लगाया है। सीबीडीटी ने शनिवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के पुणे, नासिक और अहमदनगर जिलों और गोवा में बुधवार को छापेमारी की गई और कुल 44 परिसरों को इसमें शामिल किया गया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, ‘‘अब तक कुल 175.5 करोड़ रुपये की बेहिसाबी आय का पता चला है, जिसमें बेहिसाब नकदी और आभूषण, फर्जी खरीद आदि शामिल है।’’ बयान में कहा गया है कि तीन करोड़ रुपये की ‘‘बेहिसाब’’ नकदी और 5.20 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए हैं। सीबीडीटी ने दावा किया कि छापेमारी के दौरान 1.34 करोड़ रुपये मूल्य की 194 किलोग्राम चांदी की वस्तुएं मिली हैं। उसने कहा कि छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्य से पता चला है कि समूह विभिन्न फर्जी खरीद की बुकिंग कर धोखाधड़ी में भी शामिल है।बयान में कहा गया है, ‘‘फर्जी चालान जारी करने वालों के परिसरों को भी छापेमारी के दौरान शामिल किया गया।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इन लोगों से अब तक करीब 160 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद की पहचान की गई है।’’ सीबीडीटी ने दावा किया कि कर अधिकारी ने परिसर से ‘‘3.5 करोड़ रुपये के माल की कमी और चार करोड़ रुपये के अतिरिक्त स्टॉक को पाया और इसे करदाता द्वारा स्वीकार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब