लाइव न्यूज़ :

जदयू के विधान पार्षद राधाचरण साह पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा, अकूत संपत्ति का हुआ खुलासा, जलेबी बेचते-बेचते बने बालू माफिया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 7, 2023 17:38 IST

राधाचरण साह आरा-बक्सर निकाय क्षेत्र से निर्वाचित विधान पार्षद हैं। इस इलाके में उनकी ख्याति बतौर बालू माफिया रही है। आयकर विभाग की टीम विधान पार्षद के कई ठिकानों पर छापेमारी कर अकूत संपत्ति का पता लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के प्रदेश महासचिव राधा चरण साह ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारीराधाचरण साह आरा-बक्सर निकाय क्षेत्र से निर्वाचित विधान पार्षद हैंअथाह संपत्ति के मामले में आयकर विभाग ने कस दिया है शिकंजा

पटना: जदयू विधान पार्षद सह जदयू के प्रदेश महासचिव राधा चरण साह उर्फ सेठ और उनके कारोबारियों के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार की सुबह से आरा, पटना, दिल्ली समेत कई जगहों पर देशव्यापी छापेमारी जारी है। आरा में आयकर विभाग की टीम विधान पार्षद के बाबू बाजार स्थित आवास, अनाईठ आवास, रमना मैदान शहीद भवन स्थित होटल, बाइपास रोड स्थित रिसोर्ट पर छापेमारी कर अकूत संपत्ति का पता लगाया है।

राधाचरण साह आरा-बक्सर निकाय क्षेत्र से निर्वाचित विधान पार्षद हैं। इस इलाके में उनकी ख्याति बतौर बालू माफिया रही है। बड़हरा प्रखंड के मूल निवासी राधा चरण साह 70 के दशक में आरा रेलवे स्टेशन के बाहर जलेबी की दुकान चलाते थे। राधा चरण साह के मिठाई दुकानदार से विधान पार्षद बनने तक का सफर काफी दिलचस्प है। शिक्षा की बात करें तो अपना नाम पता लिख लेते हैं। नोटों की गिनती भी अच्छे से आती है। मिठाई की दुकान चलाते-चलाते राधा चरण सेठ अकूत संपत्ति के मालिक बन गए।

चर्चा है कि बालू के अवैध धंधे ने राधाचरण साह को खाकपति से अरबपति बना दिया। ऐसे में उनके द्वारा अर्जित अथाह संपत्ति के मामले में आयकर विभाग ने उनपर शिकंजा कस दिया है। संभावना जताई जा रही है कि अब इस मामले में ईडी भी जांच कर सकती है। आयकर विभाग के द्वारा छापेमारी राजधानी पटना के अलावा आरा, यूपी, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में कुल 18 ठिकानों पर की जा रही है।

इसके अलावा पटना के बड़े बालू कारोबारी अशोक कुमार के खिलाफ छापेमारी हो रही है। राजधानी पटना के बोरिंग रोड स्थित ठिकानो पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। छापेमारी में भारी संख्या में आईटी अधिकारियों को लगाया गया है। वहीं सुरक्षा को लेकर एसएसबी जवानों को भी तैनात किया गया है। छापेमारी को लेकर अभी आयकर विभाग के कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहें हैं।

राधा चरण साह ने भोजपुर-बक्सर सीट से जदयू के प्रत्याशी के तौर पर लगातार दूसरी बार पिछले साल जीत दर्ज की थी। पहले वह राजद के विधान पार्षद थे, लेकिन पहले कार्यकाल के बीच में ही पार्टी छोड़कर जदयू में शामिल हो गए थे। जदयू के कई शीर्ष नेता उनके करीबी माने जाते हैं। राधा चरण साह लंबे समय से बालू सिंडिकेट से भी जुड़े रहे हैं। भोजपुर के कोईलवर, बिहटा के परेव पटना, औरंगाबाद और गया के बड़े बालू कारोबारियों से इनके अच्छे संबंध रहे हैं। राधा चरण साह के अलावा हरखेन कुमार जैन के यहां भी छापेमारी की गई है। हरखेन कुमार जैन एक जमाने में आरा के सबसे बड़े व्यवसायी और सबसे ज्यादा संपत्ति वाले व्यक्ति हैं। चर्चा है कि दो साल पहले हरखेन जैन ने आरा में कई जगह अपनी संपत्ति का बहुत बड़ा हिस्सा राधा चरण सेठ को बेच दिया था। ये भी विधान पार्षद से लेन-देन में जुड़े हैं।

टॅग्स :बिहारआयकरआयकर विभागजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे