लाइव न्यूज़ :

दैनिक भास्कर अखबार समूह के देश भर के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग का छापा

By विनीत कुमार | Updated: July 22, 2021 12:33 IST

दैनिक भास्कर अखबार के कार्यालय पर आयकर विभाग के छापे पड़े हैं। ये छापे भोपाल सहित इंदौर, नोएडा और जयपुर में भी भास्कर के ऑफिस में छापे मारे जाने की बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल, नोएडा, इंदौर, जयपुर जैसे कई स्थानों पर दैनिक भास्कर ग्रुप के कार्यालयों पर छापा आयकर विभाग ने मारा है अखबार के देश भर के कई कार्यालयों पर एक साथ छापाकोरोना की दूसरी लहर के दौरान भास्कर कई रिपोर्ट हाल में खूब चर्चा में रही थी

देश के बड़े अखबार समूह 'दैनिक भास्कर' के देश भर में कई कार्यलयों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में गुरुवार सुबह दैनिक भास्कर के कार्यालय में छापा मारा गया। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की छापेमारी के तहत टीम प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद है।

इस छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी साथ है। भोपाल के साथ-साथ इंदौर और जयपुर सहित देश के कई कार्यलयों में छापे मारे जाने की कार्यवाई हो रही है। बताया जा रहा है कि पूरा सर्च ऑपरेशन दिल्ली और मुंबई टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस बीच अखबार की डिजिटल टीम को घर से काम करने के लिए कहा गया है। फिलहाल मामले में और जानकारी का इंतजार है।

बता दें कि हाल में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश में भयावह परिस्थिति को बयान करती दैनिक भास्कर की कई रिपोर्ट्स चर्चा में रही थीं। इस बीच दैनिक भास्कर अखबार के दफ्तरों पर आयकर छापे की खबर सामने आते ही सोशलमीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

दैनिक भास्कर पर आयकर छापे पर प्रतिक्रिया

पत्रकार और लेखिका सबा नकवी ने ट्वीट किया, 'ग्रुप ने दूसरी लहर के दौरान शानदार रिपोर्टिंग की थी। बस ऐसा कर रही हूं।'

वहीं, पत्रकार श्रीनिवासन जैन ने एक शब्द लिखा, 'निस्सन्देह' (of course)।

वहीं पत्रकार अरविंद गुणाशेखर ने ट्वीट किया, 'एनडीटीवी के सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग टैक्स चोरी के आरोप में दैनिक भास्कर के देश के कई दफ्तरों में छापेमारी कर रहा है। कई टीमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में तलाशी कर रही हैं।' 

दि वायर के संस्थापक सम्पादक एमके वेणु ने भी दैनिक भास्कर समूह पर छापे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। एमके वेणु ने ट्विटर पर लिखा, 'गंगा पर तैरती लाशों और पेगासस पर रिपोर्टिंग का ये ईनाम मिला है?'

वहीं, कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर कहा कि आयकर विभाग के अधिकारी समूह के करीब छह परिसरों पर 'मौजूद हैं'। इनमें राज्य की राजधानी भोपाल में प्रेस कॉम्प्लेक्स में उसका कार्यालय भी शामिल है।

टॅग्स :दैनिक भास्करआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष