लाइव न्यूज़ :

Faridabad News: कांग्रेस के पूर्व MLA ललित नागर के परिसर पर ED और आयकर टीम का छापा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2020 14:51 IST

पैतृक गांव भुआ पुर और सेक्टर 17 स्थित उनके निवास के अलावा कई समर्थकों के यहां एक साथ छापेमारी की गई है। सुबह से ही लगातार इनकम टैक्स की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइनकम टैक्स ने ललित नागर को नोटिस भेजा था, लेकिन जवाब से संतुष्ट नहीं होने की वजह से ये छापेमारी की गई।ललित नागर और उनका परिवार घर के अंदर ही है और सभी के फोन टीम ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में ईडी और आयकर विभाग ने कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर के फरीदाबाद और गुड़गांव के परिसरों में तलाशी ली। इसके साथ ही ईडी ने उनके समर्थकों के आवास की भी तलाशी ली। ललित नागर तिगांव से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। 

आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर के हरियाणा स्थित कई परिसरों पर बुधवार को छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि फरीदाबाद और गुड़गांव में नागर और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई विभाग द्वारा कर चोरी के संबंध में की जा रही जांच को लेकर की गई है। पूर्व में प्रवर्तन निदेशालय ने भी नागर के परिसरों पर छापे मारे थे क्योंकि केंद्रीय एजेंसी राजस्थान के बीकानेर में कथित अवैध भूमि सौदों से संबंधित धनशोधन के एक मामले में उनके भाई महेश की जांच कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय वाले मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का भी नाम शामिल है। ईडी ने इस संबंध में वाड्रा से पूछताछ की थी।

पैतृक गांव भुआ पुर और सेक्टर 17 स्थित उनके निवास के अलावा कई समर्थकों के यहां एक साथ छापेमारी की गई है। सुबह से ही लगातार इनकम टैक्स की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स ने ललित नागर को नोटिस भेजा था, लेकिन जवाब से संतुष्ट नहीं होने की वजह से ये छापेमारी की गई।

ललित नागर और उनका परिवार घर के अंदर ही है और सभी के फोन टीम ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। ललित नागर का कहना है कि पहले भी दो बार इस तरह की छापेमारी की जा चुकी है और आयकर विभाग की टीम केवल परेशान करने के लिए पहुंची है। ललित नागर का आरोप है कि पहले भी दो बार उनके यहां छापेमारी हो चुकी है। उनका ये भी आरोप है कि आयकर विभाग की टीम केवल परेशान करने के लिए पहुंची है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयआयकरकांग्रेसहरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब