लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दशकों बाद बंगला खाली करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, खड़गे सहित ये नेता, 265 नये सांसदों को है मकानों का इंतज़ार

By हरीश गुप्ता | Updated: June 17, 2019 05:58 IST

लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले लगभग तमाम नेताओं को ताजा लोकसभा चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा था.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के वरिष्ठ नेताओं सुषमा स्वराज, उमा भारती, कलराज मिश्रा ने चुनाव नहीं लड़ा था. भाजपा के 303 सांसदों में से 133 और कांग्रेस के 52 से 30 सांसद नये हैं.

 शत्रुघ्न सिन्हा, कलराज मिश्रा, अनंत गीते, मल्लिकार्जुन खड़गे, उपेंद्र कुशवाहा, शरद यादव को अगले दो सप्ताह में प्रतिष्ठापूर्ण ल्यूटन इलाके से अपने सरकारी बंगले खाली करना होंगे. सरकार ने 265 नये सांसदों को बंगले आवंटित करने के लिए सभी पूर्व मंत्रियों व पूर्व सांसदों को बंगले खाली करने को कहा है. लोकसभा के एस्टेट हाउस कमेटी निदेशालय ने पूर्व सांसदों को तत्काल बंगले खाली करने के लिए पहले ही सूचित कर दिया है.

इनमें से दर्जनभर से ज्यादा सांसद दशकों से इन बंगलों में रह रहे थे. कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया लगभग चार दशक रहने के बाद अगले 15 दिन में सफदरजंग रोड स्थित बंगला खाली करने जा रहे हैं. यही स्थिति 7, तुगलक रोड पर रहने वाले शरद यादव की है. हालांकि उनका मामला अदालत में विचाराधीन है. राजद के चिन्ह पर लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण उनका राज्यसभा के लिए अपात्र होना तय है.

लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले लगभग तमाम नेताओं को ताजा लोकसभा चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा था. सभी को बंगले खाली करने पड़ेंगे. भूपिंदर सिंह हुड्डा पिछले कुछ दशकों से पंडित पंत मार्ग पर रह रहे थे. उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा के भी चुनाव हार जाने के कारण उनको बंगला खाली करना ही पड़ेगा.

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सुषमा स्वराज, उमा भारती, कलराज मिश्रा ने चुनाव नहीं लड़ा था. उन्हें अब तक कोई सरकारी पद भी नहीं दिया गया है. ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उनके प्रयास जारी हैं. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के 303 सांसदों में से 133 और कांग्रेस के 52 से 30 सांसद नये हैं. वायएसआर कांग्रेस के 18, द्रमुक के 17 सांसद नये हैं. शिवसेना के भी चार नये सांसद हैं.

टॅग्स :दिल्लीशत्रुघ्न सिन्हामल्लिकार्जुन खड़गेशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया