लाइव न्यूज़ :

भगवान वेकेंटेश्वर तीर्थस्थल को जाने वाले 11 किलोमीटर लंबे एक पैदल पथ का उद्घाटन

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:08 IST

Open in App

तिरुपति (आंध्रप्रदेश), 11 अक्टूबर आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने सोमवार को तिरुमला पहाड़ी पर भगवान वेकेंटेश्वर तीर्थस्थल को जाने वाले 11 किलोमीटर लंबे पैदल पथ (फुटपाथ) का उद्घाटन किया जिसका पुनर्निर्माण रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 25 करोड़ रूपये की लागत से किया है।

मंदिर के एक पदाधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रिलायंस ने सदियों पुराने इस तीर्थस्थल के बड़े इस घुमावदार मार्ग पर श्रद्धालुओं के फायदे के लिए नयी छत का पुनर्निर्माण किया है।

रेड्डी ने 25 करोड़ रूपये की लागत से बने चाइल्ड हार्टकेयर हॉस्पिटल एवं 15 करोड़ की लागत से बने गौशाला का भी उद्घाटन किया। इस अस्पताल का निर्माण तिरूमला तिरूपति देवस्थानम ने कराया है जो इस धर्मस्थल का प्रबंधन संभालता है।

अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी पर पहुंचने के बाद जगनमोहन रेड्डी ने नवरात्रि ब्रह्मोत्सव के मौके पर भगवान वेंकेटेश्वर मंदिर में रेशम की नयी साड़ी अर्पित की। सात अक्टूबर को नवरात्रि ब्रह्मोत्सव शुरू हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र