लाइव न्यूज़ :

बिहार के वैशाली जिले में चोर को पकड़ने गई पुलिस ने खुद कर ली चोरी, एसपी ने किया निलंबित

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2026 17:25 IST

दरअसल, पुलिस आरोपी के घर छापेमारी करने पहुंची और टीवी, बर्तन, सोना, चांदी चोरी का सारा सामान जब्त किया। लेकिन कीमती गहने अपने पास छिपा लिए। अब एसपी ने एक्शन लेते हुए दोनों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी के इस एक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

Open in App

पटना: बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चोर को पकड़ने गई पुलिस ने ही चोरी के माल पर हाथ साफ कर लिया। थाना प्रभारी और दरोगा ने मिलकर चोर के घर से लाखों का खेल कर डाला। दरअसल, पुलिस आरोपी के घर छापेमारी करने पहुंची और टीवी, बर्तन, सोना, चांदी चोरी का सारा सामान जब्त किया। लेकिन कीमती गहने अपने पास छिपा लिए। अब एसपी ने एक्शन लेते हुए दोनों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी के इस एक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिले के लालगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस पर सोना, चांदी और लाखों रुपये नकद छिपाने का आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ललित मोहन शर्मा ने लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार और एक दरोगा सुमन झा को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं। 

दरअसल, 31 दिसंबर को लालगंज के एसडीपीओ गोपाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पति-पत्नी द्वारा चलाए जा रहे चोरी के गिरोह के खुलासे की जानकारी दी थी। पुलिस ने बिलनपुर गांव में रामप्रीत सहनी के घर छापेमारी कर चोरी का बर्तन, टीवी, कारतूस और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया था। 

इस दौरान आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया था। लेकिन इस कार्रवाई के बाद नया विवाद खड़ा हो गया। आरोपी रामप्रीत सहनी के रिश्तेदार गेना लाल सहनी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छापेमारी के दौरान पुलिस सिर्फ बर्तन और टीवी ही नहीं, बल्कि करीब 2 किलो सोना, 6 किलो चांदी और लाखों रुपये नकद भी घर से ले गई। 

आरोप है कि इन कीमती सामानों को जब्ती सूची में शामिल नहीं किया गया। एसपी के निर्देश पर लालगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक अन्य दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। पूरे मामले की जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ-02 गोपाल मंडल को सौंपा गया है। इधर, आरोपी के भाई गेनालाल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

उन्होंने बताया कि रात में पुलिस ने रामप्रीत सहनी के घर छापेमारी की और किसी को पास नहीं आने दिया। आरोपी मछली कारोबार से जुड़ा हुआ है। परिजनों का दावा है कि छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से राइफल की गोलियां, नकदी, सोना, चांदी और बर्तन बरामद हुए, लेकिन कई किलो सोना-चांदी और लाखों रुपये को पुलिस ने आधिकारिक तौर पर जब्त सूची में नहीं दिखाया।

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइमवैशाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?