लाइव न्यूज़ :

RSS के सह-सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य की पत्रकारों को सलाह, कहा- रिपोर्टिंग करते समय रखें देशहित का ध्यान

By भाषा | Updated: May 9, 2020 17:15 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह-सरकार्यवाह डॉक्टर मनमोहन वैद्य ने कहा कि रिपोर्टिंग करते समय पत्रकारों को देशहित को ध्यान में रखना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमनमोहन वैद्य ने कहा कि संकट के समय पत्रकारों को अधिक जिम्मेदारी से लोगों के कल्याण और समाज की एकता के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार का काम समाज को केवल समाचार देना नहीं बल्कि सावधान करना और प्रोत्साहित करना भी होता है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह-सरकार्यवाह डॉक्टर मनमोहन वैद्य ने शनिवार को कहा कि संकट के समय पत्रकारों को अधिक जिम्मेदारी से लोगों के कल्याण और समाज की एकता के लिए काम करना चाहिए। इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र (आईवीएसके) की ओर से देव ऋषि नारद की जयंती पर आयोजित वेबीनार संबोधन में वैद्य ने कहा कि पत्रकारों को रिपोर्टिंग करते समय हमेशा लोगों और समाज क कल्याण को ध्यान में रखना चाहिए और देश में काफी पत्रकार ऐसा करते भी हैं।

उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में एक वर्ग द्वारा भारत की जो छवि पेश करने का प्रयास किया जा रहा है, वह जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। वैद्य ने कहा कि ऐसा कुछ भारतीय पत्रकारों द्वारा भी किया गया। रिपोर्टिंग करते समय पत्रकारों को देशहित को ध्यान में रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है, तब पत्रकारों को को अधिक जिम्मेदारी से लोगों के कल्याण और समाज की एकता के लिये काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार के अंदर यह भावना रहनी चाहिए कि जिस समाज से जुड़े विषयों को वह उठा रहा है, वह उसका अपना है। उसका काम समाज को केवल समाचार देना नहीं बल्कि सावधान करना और अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

वैद्य ने कहा कि संघ के तीन लाख से ज्यादा स्वयंसेवक अलग अलग माध्यमों एवं तरीके से कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय परंपरा में समाज संसाधन नहीं, बल्कि हमेशा मनुष्य को समाज का अंग माना जाता है। वैद्य ने कहा कि हमें समाचार बनाते समय ध्यान रखना चाहिए कि देश के गौरव, सम्मान, एकता और अखंडता को कोई नुकसान ना पहुंचे।

टॅग्स :आरएसएसपत्रकारकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब