लाइव न्यूज़ :

'क्या विश्व हिंदू परिषद कानून से ऊपर है?', गृह मंत्री अमित शाह से तेलंगाना सरकार के मंत्री ने किया सवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 19, 2022 15:10 IST

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने जहांगीरपुरी हिंसा के लिए कथिततौर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हुई हिंसा के संबंध में विहिप कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है।

Open in App
ठळक मुद्देटीआरएस नेता केटीआर ने गृह मंत्री अमित शाह से पूछा है कि क्या विहिप कानून से उपर हैकेटीआर ने गृह मंत्री अमित शाह से पूछा है कि क्या आप इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त कर सकते हैंदिल्ली पुलिस जहांगीरपुरी हिंसा मामले में विहिप कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है

हैदराबाद: देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा के मामले में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा है कि क्या आप इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त कर सकते हैं और क्या विश्व हिंदू परिषद कानून-व्यवस्था से उपर का संगठन है।

केटीआर ने जहांगीरपुरी हिंसा के लिए कथिततौर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हुई हिंसा के संबंध में विहिप कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है।

केटीआर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह भी पूछा कि वह किस तरह से दिल्ली पुलिस के द्वारा कार्रवाई में की जा रही हिलाहवाली को बर्दाश्त कर रहे हैं। केटीआर ने ट्वीट करते हुए गृह मंत्री से पूछा, "गृह मंत्री अमित शाह जी क्या ये लोग देश के कानून और भारतीय दंड संहिता से ऊपर हैं?" क्या आप दिल्ली पुलिस के द्वारा की जा रही अपमानजनक कार्रवाई को बर्दाश्त करेंगे, जो सीधे आपको रिपोर्ट करती है?"

इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में केटीआर ने महंगाई और बढ़ती हुई कीमतों के मुद्दे पर एनडीए सरकार को घेरते हुए उसे एनपीए सरकार बताया है।

केटीआर अपने ट्वीट में लिखते हैं, "भारत में बेरोजगारी 45 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर है, मुद्रास्फीति बीते 30 साल के उच्चतम स्तर पर है, ईंधन की कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ी हुई हैं, एलपीजी सिलेंडर की कीमत दुनिया में सबसे ज्यादा है, आरबीआई का कहना है कि उपभोक्ताओं का विश्वास कम हो रहा है। क्या हम एनडीए सरकार को एनपीए सरकार बुला सकते हैं? भक्त एनपीए के लिए यही नॉन परफॉर्मिंग एसेट है।"

मालूम हो कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने जब विहिप कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया तो संगठन ने इस मामले में चेतावनी जारी कर दी थी।

वहीं उत्तर पश्चिमी दिल्ली की डीसीपी उषा रंगनानी ने कहा कि शनिवार शाम जहांगीरपुरी में आयोजित हनुमान जुलूस के मामले में आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इससे पहले डीसीपी उषा रंगनानी ने कहा था कि दिल्ली पुलिस विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ बिना अनुमति धार्मिक जुलूस निकालने का मामला दर्ज किया था। इसके अलावा पुलिस ने हिंसा के मामले में आरोपी बनाते हुए लोकल विहिप नेता प्रेम शर्मा को कथित तौर पर गिरफ्तार भी किया था।

हालांकि बाद में पुलिस ने इस मामले में यू टर्न लेते हुए कहा कि आईपीसी की धारा 188 एक जमानती धारा और पूछताछ के बाद प्रेम शर्मा को छोड़ दिया गया। इसके अलावा पुलिस की ओर से जारी बयान में विहिप और बजरंग दल का भी नाम नहीं था।

टॅग्स :अमित शाहजहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसाविश्व हिंदू परिषददिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील