लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने बैठे-बैठे गाया राष्ट्रगान! भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2021 07:57 IST

ममता बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया है। दरअसल, बुधवार को वे मुंबई दौरे पर थीं, उस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान को जैसे ही शुरू किया, उस समय वे कुर्सी पर बैठी थीं, बाद में वे उठीं भी, लेकिन उन्होंने राष्ट्रगान को पूरा नहीं गाया। 

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर प. बंगाल सीएम ममता बनर्जी का वीडियो हो रहा है वायरलदीदी पर राष्ट्रगान को बैठकर शुरू करने और उसे पूरा न गाने का है आरोप

मुंबई: प. बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ मुंबई में राष्ट्रगान के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ यह शिकायत बीजेपी पार्टी के नेता ने कराई है। ममता बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया है। दरअसल, बुधवार को वे मुंबई दौरे पर थीं, उस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान को जैसे ही शुरू किया, उस समय वे कुर्सी पर बैठी थीं, बाद में वे उठीं भी, लेकिन उन्होंने राष्ट्रगान को पूरा नहीं गाया।  

बता दें कि मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता का एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह राष्ट्रगान शुरू करने के कुछ सेकंड बाद कुर्सी से उठती हैं। इतना ही नहीं 'द्राविड़ उत्कल बंग' के बाद वह जय महाराष्ट्र, जय बिहार और जय भारत बोलकर राष्ट्रगान गाना बंद कर देती हैं। 

केंद्र सरकार को घेरने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खूब दौरे कर रही हैं। देश की मुख्य पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं से भी मिल रही हैं। राजनितिक गलियारों में चर्चा है कि ममता दीदी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी और अपनी छवि के विस्तार के लिए ऐसा कर रही हैं। साथ ही ममता बनर्जी अपनी इस कवायद से कांग्रेस मुक्त विपक्ष अभियान को तेज करने में जुटी हैं। 

टॅग्स :ममता बनर्जीमुंबईराष्ट्रगान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब