लाइव न्यूज़ :

Weather: एमपी में लोगों ने निकाले गर्म कपड़े और कंबल, बारिश और ठंड के कारण कैसे बदला मौसम, जानिए

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: November 28, 2023 09:48 IST

मध्य प्रदेश में बदले मौसम के कारण पारे में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान कई शहरों में 20 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ है । जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री तक जा पहुंचा है जो सामान्य से कम है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी के कई हिस्सों में बारिश से बदला मौसमप्रदेश में नवंबर की सबसे ज्यादा बारिश दर्जभोपाल समेत कई हिस्सों में छाया कोहराअगले 48 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में होगी बारिश

प्रदेश बारिश का असरमध्य प्रदेश में बीते दो दिनों से हो रही हल्की बारिश के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान से लेकर न्यूनतम तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। पारा 7 डिग्री तक गिरा है अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जा पहुंचा है।

 भोपाल में नवंबर में 10 साल की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है भोपाल में सोमवार को 2.8 और मंगलवार को 1.7 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। भोपाल  समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण ठंड का असर भी दिखाई देने लगा है। दिन के तापमान में 6 डिग्री से लेकर 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। वहीं रात के तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

शहरों का न्यूनतम तापमान सोमवार की रात को पचमढ़ी सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो में 12, खंडवा 13, खजुराहो ग्वालियर 14, भोपाल 16, सतना 14.6, रीवा 13, गुना में 14.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

 इसी तरीके से बारिश पर नजर डालें तो भोपाल में सोमवार को 2.8 मिली मीटर भारी हुई थी जो कि मंगलवार की सुबह 1.7 मिली मीटर दर्ज हुई। छिंदवाड़ा में 0.2 ग्वालियर में 0.6 बैतूल में 10, सागर में 1.0, इंदौर में 1.6 बारिश दर्ज की गई ।

आगे क्यावही मौसम विभाग के मुताबिक आगे 24 से 48 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान में चक्रवर्ती हवा का घेरा बने होने और उत्तरी गुजरात से लेकर दक्षिणी राजस्थान तक ट्रफ़ लाइन बने होने के कारण बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले 48 घंटे में हल्की और मध्यम भारी दर्ज होने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। वहीं बारिश के कारण मंगलवार की सुबह कई शहरों में कोहरा भी देखने को मिला। जिसके कारण विजिबिलिटी भी काम हो गई । मतलब साफ है कि आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह