लाइव न्यूज़ :

कोडरमा में दिनदहाड़े बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में संचालक को चाकू मारकर 90 हजार की लूट

By भाषा | Updated: November 10, 2020 01:19 IST

Open in App

कोडरमा, नौ नवंबर कोडरमा में चंदवारा थाना क्षेत्र की सीमा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने संचालक पर चाकुओं से हमला बोल दिया और केन्द्र से 90 हजार रुपये लूट लिए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महतो आहार से चौपारण पथ पर आरगारो गांव के समीप दिलावर चौक स्थित बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में दोपहर में तीन युवक आए। उन्होंने चाकू व पिस्तौल का भय दिखाकर केंद्र संचालक मुन्ना कुमार से मारपीट की और केन्द्र से 80 हजार और एक महिला ग्राहक से 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

इस घटना के चश्मदीद गवाह आरगारो निवासी व कपड़ा व्यवसायी प्रयाग यादव ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक व एक मोटरसाइकिल से एक युवक उतरकर ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे और संचालक मुन्ना कुमार को कब्जे में ले लिया। तीनों लूटपाट करने का प्रयास करने लगे। वहीं मुन्ना कुमार ने जब उनका विरोध किया तो उसके सिर पर चाकू और लोहे के औजार से वार कर दिया जिससे जख्मी होकर कुमार जमीन पर गिर गए।

प्रयाग यादव ने बताया कि घटना का विरोध करने पर उनके ऊपर भी लुटेरों ने पिस्टल तान दी। इसके बाद वह जान बचाकर भागे। कुछ दूर जाकर फोन से अन्य लोगों को सूचना दी लेकिन मौका पाकर लुटेरे फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह और चंदवारा थाना के एसआई रामिन्द्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और संचालक को प्राथमिक उपचार के लिए निजी क्लिनिक ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी