लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच झारखंड के खान में मिला 250 किलोग्राम सोना, इतने करोड़ हो सकती है कीमत

By प्रिया कुमारी | Updated: June 4, 2020 13:33 IST

झारखंड के भीतरडारी माइन में 250 किलोग्राम का सोना मिला है। इससे राज्य सरकार के खजाने में 120 करोड़ रुपये आने की संभावना बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी खान में 250 किलोग्राम का सोना पाया गया है।इसके बाद अब झारखंड सरकार इस खान की निलामी की तैयारियों मे जुट गई है।

कोरोना संकट के बीच झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी खान में 250 किलोग्राम का सोना पाया गया है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के उप महानिदेशक जनार्दन प्रसाद और निदेशक पंकज कुमार ने सिंह ने राज्य के खान सचिव अबूकर सिद्दीकी को सोना मिलने की रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट से पता चला है कि भीतरडारी खान में 250 किसो सोने का भंडार है। 

इसके बाद अब झारखंड सरकार इस खान की निलामी की तैयारियों मे जुट गई है। इससे राज्य सरकार के खजाने में 120 करोड़ रुपये आने की संभावना बताई जा रही है। भीतरडारी खान में सोने के भंडार का पता लगाने का काम पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहा था। इस भंडार में अलग-अलग सोने की मात्रा का पता चला है। अलग-अलग वेराइटी के सोने अयस्कों से मिलाकर कुल 250 किलो सोना निकलने की बात कही गई है। 

भारतीय भूभर्ग सर्वेक्षण की रिपोर्ट में बात सामने आई थी कि झारखंड राज्य के गोल्ड स्पॉट वाले राज्य के रूप में विकसीत हो रहा है। इससे पहले भी लावा, कुंदरकोचा, पहाड़डीहा और पारसी में सोने के भंडारों का पता चल चुका है। आने वाले दिनों में इन जगहों पर खोज कार्य को आगे बढ़ा कर संभावनाओं का पता लगाया जा सकता है। झारखंड की धरती इन खनिज सम्पदाओं से भरी है इसके अलावा इस धरती के गर्भ में क्रोमियम, मैंगनीज, चीनी मिट्टी, फायर क्ले, चूना पत्थर, बेराइट, डोलेमाइट, ऐसबेस्टस, यूरेनियम, गंधक, सोना और टंगस्टन भी पाए जाते हैं।

टॅग्स :झारखंडसोने का भावकोयला की खदान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी