लाइव न्यूज़ :

इंदौर में पुलिस ने कारखाने पर छापा मारकर पकड़ा 4,200 किलोग्राम घटिया घी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 12:21 IST

Open in App

इंदौर, 22 सितंबर मध्यप्रदेश में आगामी त्योहारों से पहले पुलिस ने इंदौर में एक कारखाने पर छापा मारकर घटिया गुणवत्ता का 4,200 किलोग्राम घी पकड़ा है।

पुलिस के मुताबिक इस जब्त माल की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।

अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुप्रसाद पाराशर ने बुधवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात भंवरकुआं क्षेत्र के एक कारखाने पर छापा मारा गया।

उन्होंने बताया, "छापे में पता चला कि इस कारखाने में अलग-अलग कंपनियों के उस घी को नये ब्रांड नाम से दोबारा पैक किया जा रहा था, जिसकी उत्तम गुणवत्ता की समाप्ति तिथि (एक्सपायरी डेट) काफी पहले गुजर चुकी थी।"

पाराशर ने बताया कि कारखाना संचालक पड़ोस के गुजरात और महाराष्ट्र की अलग-अलग कंपनियों से घटिया गुणवत्ता का घी सस्ते दामों में खरीदकर इसे दोबारा पैक कर ऊंचे मूल्य पर बेचते थे।

उन्होंने बताया कि कारखाने के संचालक नरेन्द्र गुप्ता और मालिक मंजू अग्रवाल के खिलाफ भारतीय दंड विधान की संबद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण