लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहर: इंदौर में 56 साल के सर्जन की मौत, जिले में अब तक इतने डॉक्टरों की जा चुकी है जान

By भाषा | Updated: June 9, 2020 14:09 IST

इंदौर में मंगलवार को कोरोना से 56 वर्षीय सर्जन की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिले में पिछले दो महीने के भीतर इस महामारी से दम तोड़ने वाले डॉक्टरों की संख्या बढ़कर चार पर पहुंच गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में कोरोना से 56 वर्षीय सर्जन की इलाज के दौरान मौत हो गयी।जिले में पिछले दो महीने के भीतर इस महामारी से दम तोड़ने वाले डॉक्टरों की संख्या बढ़कर चार पर पहुंच गयी है।

इंदौर: देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में संक्रमण की जद में आये 56 वर्षीय सर्जन की मंगलवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके साथ ही, जिले में पिछले दो महीने के भीतर इस महामारी से दम तोड़ने वाले चिकित्सकों की संख्या बढ़कर चार पर पहुंच गयी है। परमार्थिक क्षेत्र के चोइथराम हॉस्पिटल के उप निदेशक (चिकित्सा सेवाएं) अमित भट्ट ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद 56 वर्षीय सर्जन इस अस्पताल में 24 मई से भर्ती थे।

हालत गंभीर होने पर उन्हें 29 मई को गहन चिकित्सा इकाई में भेज दिया गया था। उन्होंने बताया, "तमाम कोशिशों के बावजूद वरिष्ठ सर्जन की जान नहीं बचायी जा सकी। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप और किडनी संबंधी रोग से पहले ही जूझ रहे थे।" कोविड-19 से दम तोड़ने वाले 56 वर्षीय डॉक्टर शहर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के अध्यक्ष थे। निजी मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल में महामारी के मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि दिवंगत सर्जन के अलावा अब तक इस अस्पताल की आठ नर्सें और तीन डॉक्टर कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। भदौरिया के मुताबिक फिलहाल इनमें से केवल एक संक्रमित डॉक्टर का उपचार जारी है, जबकि अन्य लोग इलाज के बाद इस महामारी से उबर चुके हैं।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले में गुजरे दो महीने के दौरान दो जनरल फिजिशियन और एक आयुर्वेद चिकित्सक की भी कोविड-19 से मृत्यु हो चुकी है। इनकी उम्र 60 साल से ज्यादा थी। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में कोविड-19 के 45 नये मामले मिलने के बाद इस महामारी के मरीजों की तादाद 3,785 से बढ़कर 3,830 पर पहुंच गयी है। हालांकि, इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होने पर इनमें से 2,566 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत के बाद इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 159 हो गयी है। गौरतलब है कि इनमें शामिल 72 वर्षीय महिला ने शहर के एक निजी अस्पताल में 14 मई को आखिरी सांस ली थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उसकी मौत का आधिकारिक ब्योरा इसके 25 दिन बाद दिया है।

जिले में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की जानकारी देरी से दिये जाने का मामला लगातार गरमा रहा है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के साथ ही गैर सरकारी संगठन भी आरोप लगा रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों का खुलासा "अपनी सुविधानुसार" कर रहा है जिससे महामारी के सरकारी आंकड़ों की विश्वसनीयता संदेह के घेरे में आ गयी है। 

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशकोरोना वायरसडॉक्टरकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील