लाइव न्यूज़ :

बिहार के नवादा जिले में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ 5 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के परिवार से मांगे 10 हजार रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2026 17:14 IST

पीड़िता के अनुसार, एक आरोपी ने उसे वॉयस मैसेज भेजकर गांव के एक खेत में बुलाया था। वहां पहले से मौजूद मुख्य आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों को भी बुला लिया और सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। 

Open in App

पटना: बिहार में नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 26 अप्रैल की रात एक 14 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बहशियों ने न केवल इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया, बल्कि पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। वीडियो वायरल होते ही इसकी भनक पीड़िता के परिजनों को लगी। पीड़िता के अनुसार, एक आरोपी ने उसे वॉयस मैसेज भेजकर गांव के एक खेत में बुलाया था। वहां पहले से मौजूद मुख्य आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों को भी बुला लिया और सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। 

वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई, लेकिन लोक-लाज और आरोपियों के सामाजिक दबाव के कारण मामला छह दिनों तक 'पंचायती' के फेर में उलझा रहा। अंत में 3 मई को पीड़िता के परिवार ने हिम्मत दिखाई और शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात मुख्य आरोपी, जो कि एक 17 वर्षीय नाबालिग बताया जा रहा है, को गिरफ्तार कर लिया। 

दर्ज एफआईआर में चार आरोपियों को नामजद किया गया है, जबकि एक अन्य अज्ञात की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भेजकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पीड़िता को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश कर उसकी काउंसलिंग कराई गई और नवादा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। 

इसके साथ ही, न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया गया है ताकि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस घटना का एक दुखद पक्ष यह है कि आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के परिवार से 10 हजार रुपये की मांग की थी। वहीं, पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि फरार अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

टॅग्स :बिहारक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार भाजपा के कद्दावर नेता मंगल पांडेय को नहीं मिली तवज्जो, सियासी गलियारे में बना चर्चा का विषय

भारतबिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में दिखा दिलचस्प नजारा, नीतीश कुमार ने की मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित कुर्सी पर बैठने की कोशिश

भारतWho is Nishant Kumar?: सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं निशांत कुमार, कभी नीतीश कुमार ने स्कूल से कटवा दिया था नाम, स्कूल के शिक्षक ने छड़ी से उनकी बुरी तरह से कर दी थी पिटाई

भारतBihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, निशांत समेत इन विधायकों ने लीं शपथ

भारतBihar Cabinet Expansion: पटना पहुंचें पीएम मोदी, शपथ ग्रहण से पहले भव्य रोड शो, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअखिलेश-ममता मुलाकात पर BJP का तंज, समिक भट्टाचार्य बोले, 'शून्य प्लस शून्य बराबर शून्य'

भारत'गवर्नर BJP के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं', कपिल सिब्बल का बड़ा आरोप

भारत'दीदी, आप हारी नहीं हैं': पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली करारी हार के बाद अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाक़ात की

भारतबंगाल में राष्ट्रपति शासन जैसा माहौल बनाया जा रहा, 100 दिन में सुधारेंगे कानून-व्यवस्था, देबाशीष धर का बड़ा दावा

भारत'उन्हें इसलिए मारा गया क्योंकि मैंने ममता को हराया...': पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर सुवेंदु अधिकारी बोले