असम में पुलिस ने मवेशियों से लदे वाहन पर गोली चलायी, दो गिरफ्तार

By भाषा | Published: October 3, 2021 04:08 PM2021-10-03T16:08:43+5:302021-10-03T16:08:43+5:30

In Assam, police opened fire on a vehicle laden with cattle, two arrested | असम में पुलिस ने मवेशियों से लदे वाहन पर गोली चलायी, दो गिरफ्तार

असम में पुलिस ने मवेशियों से लदे वाहन पर गोली चलायी, दो गिरफ्तार

धुबरी, तीन अक्टूबर असम के धुबरी जिला में चेतावनी के बावजूद मवेशियों से लदे वाहन के नहीं रूकने और चालक के भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने वहान के टायर में गोली मार दी, जिससे गाड़ी नदी में जा गिरी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक समेत दो लोगों को मवेशियों की अवैध तस्करी के आरोप में धुबरी में गोलकगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल से कम से कम आठ गोवंश बरामद हुए।

धुबरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार रात को मवेशियों से लदे एक वाहन को रोका जो पश्चिम बंगाल से आ रहा था।

चालक ने हालांकि पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज किया और वहां से भागने की कोशिश की। एसपी ने बताया कि पुलिस ने चालक का करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया। अंत में कोई विकल्प नहीं पाकर उन्होंने वाहन के टायर में गोली मार दी, जिससे टायर पंचर हो गया।

उन्होंने बताया कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन नदी में जा गिरा। विस्तृत जांच के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध हो पाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In Assam, police opened fire on a vehicle laden with cattle, two arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे