लाइव न्यूज़ :

अध्ययन का दावा, भारत में लॉकडाउन की वजह से 630 जिंदगियां वायु प्रदूषण से बच गई

By भाषा | Updated: July 18, 2020 15:52 IST

एक अध्ययन में पाया गया है कि लॉकडाउन की वजह से दिल्ली और मुंबई समेत भारत के पांच शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर इतना कम हो गया कि लगभग 630 जिंदगियां बच गईं है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन की वजह से दिल्ली और मुंबई समेत भारत के पांच शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर कम हो गया है।संभवत: 630 लोगों की जान बच गयी और देशभर में चिकित्सा पर खर्च होने वाले करीब 69 करोड़ डॉलर बच गये।

नयी दिल्ली:  लॉकडाउन की वजह से दिल्ली और मुंबई समेत भारत के पांच शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर इतना कम हो गया कि संभवत: 630 लोगों की जान बच गयी और देशभर में चिकित्सा पर खर्च होने वाले करीब 69 करोड़ डॉलर बच गये। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है। ब्रिटेन में सरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों समेत अनुसंधानकर्ताओं ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई तथा हैदराबाद में लॉकडाउन शुरू होने के बाद से वाहनों और अन्य स्रोतों से निकलने वाले अति सूक्ष्म कणों पीएम 2.5 के स्तर का आकलन किया।

 सस्टेनेबल सिटीज एंड सोसाइटी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में 25 मार्च से 11 मई तक लॉकडाउन के दौरान पीएम2.5 कणों की तुलना पिछले पांच साल की इन्हीं अवधियों से की गयी और पता चला कि इन सभी शहरों में इस बार वायु प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस अवधि में मुंबई में नुकसानदायक वायु प्रदूषणकारी तत्वों का स्तर 10 प्रतिशत कम हुआ, वहीं दिल्ली में यह 54 प्रतिशत तक कम हो गया।

 उन्होंने अध्ययन में कहा, ‘‘अन्य शहरों में प्रदूषण में कमी का स्तर 24 से 32 प्रतिशत के बीच रहा।’’ विश्वविद्यालय के सह अध्ययनकर्ता प्रशांत कुमार ने कहा, ‘‘पीएम2.5 के स्तर में कमी आश्चर्यजनक नहीं है, लेकिन इस कदर प्रदूषण कम होने से पृथ्वी पर पड़ने वाले प्रभाव को हम सभी को संज्ञान में लेना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा कि पीएम2.5 में कमी के इस स्तर की तुलना दुनिया के अन्य देशों के बड़े शहरों से की गयी। ऑस्ट्रिया की राजधानी में 60 प्रतिशत, वहीं चीन के शंघाई में 42 प्रतिशत कमी दर्ज की गयी। अनुसंधानकर्ताओं ने वायु प्रदूषण की वजह से मृत्युदर कम होने से आर्थिक बचत का भी आकलन किया और पता चला कि पीएम2.5 का स्तर कम होने से जहां 630 लोग असामयिक मृत्यु से बच गये वहीं देश में स्वास्थ्य खर्च भी 69 करोड़ डॉलर बच गया।

टॅग्स :दिल्लीमुंबईकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील