लाइव न्यूज़ :

इमरान हुसैन ने बदली परंपरा, मंत्री पद की शपथ 'अल्लाह' तो गोपनीयता की शपथ  'ईश्वर' के नाम पर ली

By धीरज पाल | Updated: February 16, 2020 14:12 IST

डिप्टी सीएम के तौर पर मनीष सिसोदिया भी शपथ ले चुके हैं। केजरीवाल के साथ कुल 6 विधायकों ने मंत्री पद का शपथ लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान हुसैन को राजधानी में पर्यावरणीय मानदंडों को लागू करने का श्रेय दिया जाता है।बल्लीमारान सीट से आप नेता इमरान हुसैन ने जीत हासिल की।

अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही केजरीवाल कैबिनेट के 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह बल्लीमारान से विधायक इमरान हुसैन ने परंपरा से हटकर शपथ ग्रहण किया। हुसैन ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण अल्लाह के नाम पर ली तो गोपनीयता की शपथ ईश्वर के नाम पर ली। 

केजरीवाल कैबिनेट में पांचवें नंबर पर शपथ लेने आए इमरान ने मंत्री पद की शपथ लेते हुए कहा, 'मैं, इमरान हुसैन, अल्लाह की शपथ लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता...'

इसके बाद एलजी अनिल बैजल ने गोपनीयता की शपथ दिलवाई। गोपनीयता की शपथ लेते हुए उन्होंने कहा, 'मैं, इमरान हुसैन, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि जो विषय मंत्री के रूप में मेरे विचार के लिए लाया जाएगा अथवा मुझे ज्ञात होगा...'यह भी पढ़ें...आप के खास चेहरा इमरान हुसैन, दूसरी बार बने मंत्री, पर्यावरण क्षेत्र में किया जोरदार काम, जानिए इनके बारे में

इमरान हुसैन को राजधानी में पर्यावरणीय मानदंडों को लागू करने का श्रेय दिया जाता है, हुसैन पर्यावरण और वन, खाद्य और आपूर्ति का प्रभार संभाल चुके हैं।

दिल्ली में मुख्यमंत्री को तौर पर अरविंद केजरीवाल तीसरी बार शपथ ले चुके हैं। इसके अलावा, डिप्टी सीएम के तौर पर मनीष सिसोदिया भी शपथ ले चुके हैं। केजरीवाल के साथ कुल 6 विधायकों ने मंत्री पद का शपथ लिया है। उन 6 विधायकों में से एक नाम राजेंद्र पाल गौतम का भी है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी