आप के खास चेहरा इमरान हुसैन, दूसरी बार बने मंत्री, पर्यावरण क्षेत्र में किया जोरदार काम, जानिए इनके बारे में

By ज्ञानेश चौहान | Published: February 16, 2020 12:25 PM2020-02-16T12:25:45+5:302020-02-16T12:25:45+5:30

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में इमरान हुसैन ने 36,172 वोटों से जीत दर्ज की। इस साल उनके वोट का परसेंटेज भी बढ़ा है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इमरान हुसैन ने 33,877 वोटों से जीत दर्ज की थी। 

Arvind Kejriwal Oath Ceremony: Aam Aadmi Party Leader Imran Hussain Profile | आप के खास चेहरा इमरान हुसैन, दूसरी बार बने मंत्री, पर्यावरण क्षेत्र में किया जोरदार काम, जानिए इनके बारे में

इमरान हुसैन आज लेंगे मंत्रिमंडल की शपथ, बल्लीमारान सीट से बीजेपी की उम्मीदवार को दी थी करारी हार

दिल्ली में केजरीवाल सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह है। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ 6 मंत्री भी शपथ ले चुके हैं । इन 6 मंत्रियों में इमरान हुसैन भी शामिल हैं। इमरान हुसैन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में बल्लीमारान सीट से बीजेपी की उम्मीदवार लता को हराया था।

बढ़ा वोट परसेंट
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में इमरान हुसैन ने 36,172 वोटों से जीत दर्ज की। इस साल उनके वोट का परसेंटेज भी बढ़ा है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इमरान हुसैन ने 33,877 वोटों से जीत दर्ज की थी। 

पर्यावरणीय मानदंडों को लागू करने का श्रेय मिला
इमरान हुसैन को केजरीवाल के मंत्रिमंडल में अपने पहले कार्यकाल के दौरान राजधानी में पर्यावरणीय मानदंडों को लागू करने का श्रेय दिया जाता है, ने पर्यावरण और वन, खाद्य और आपूर्ति का प्रभार संभाल चुके हैं।

पहली बार 2012 में लड़ा चुनाव
इमरान हुसैन का जन्म 21 मई साल 1981 को हुआ था। उन्होंने पहली बार अप्रैल 2012 में राष्ट्रीय लोक दल पार्टी की तरफ से बल्लीमारन सीट से पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। यहां वे एक कार्यकाल के लिए विधायक रहे। 

2015 में बने 'आप' का चेहरा
इमरान हुसैन ने 2015 में आम आदमी पार्टी का चेहरा बनकर बल्लीमारान निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और चुनाव लड़ा। इमरान हुसैन को 18 अक्टूबर 2015 को खाद्य और नागरिक आपूर्ति और चुनाव मंत्री के रूप में दिल्ली मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

Web Title: Arvind Kejriwal Oath Ceremony: Aam Aadmi Party Leader Imran Hussain Profile

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे