लाइव न्यूज़ :

असम में वायरस के डेल्टा प्रकार का प्रभाव अधिक : सरमा

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:54 IST

Open in App

(दुर्बा घोष)

गुवाहाटी, 27 जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस को लेकर पूरे देश में अलर्ट की स्थिति है लेकिन राज्य में अबतक इससे संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।

मुख्यमंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि दो प्रकारों- डेल्टा और डेल्टा प्लस- से देश में खतरे की घंटी बज गई है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम नमूनों का अनुवांशिकी अनुक्रमण (जीनोम सिक्वेंसिंग) कर रहे हैं लेकिन अबतक असम में डेल्टा प्लस प्रकार से संक्रमण का मामला नहीं मिला है।’’

सरमा ने हालांकि कहा कि राज्य में वायरस का डेल्टा प्रकार प्रभावी है और ‘‘हम उससे निपट रहे हैं।’’

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता ने कहा था कि राज्य में डेल्टा प्रकार से संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है और अप्रैल और मई में पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जिनोमिक्स में भेजे गए 77 प्रतिशत नमूनों में वायरस का डेल्टा प्रकार मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘चूंकि लोगों के बीच टीकाकरण को लेकर शुरुआती झिझक है लेकिन अब मुझे भरोसा है कि हम रोजाना पांच लाख खुराक दे सकेंगे।’’

उन्होंने कहा कि शुरुआती झिझक की वजह यह आम धारणा थी कि 10 अप्रैल तक असम में कोविड-19 लगभग समाप्त हो गया है, लेकिन मई में टीके की मांग में वृद्धि हुई।

सरमा ने कहा, ‘‘हमने मांग के अनुरूप टीके की खुराक मुहैया कराने की कोशिश की लेकिन आपूर्ति में कमी है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य को 2.6 लाख टीके की खुराक रोजाना लगाने को कहा क्योंकि, ‘‘ वे हमारे प्रदर्शन को देखना चाहते थे और 21 जून से अगले तीन दिन में हमने टीके की 10.5 लाख खुराक लगाई। यह हमारी ताकत को दिखाता है।’’

उन्होंने कहा कि तीन दिन के टीकाकरण अभियान को देखने के लिए राज्य के मंत्री जमीन पर मौजूद थे और उन्हें उम्मीद है कि रोजाना पांच लाख लोगों का टीकाकरण हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं, एनएनएम अतिरिक्त समय काम कर रहे हैं, टीकाकरण केंद्रों पर कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की गई है ताकि टीकाकरण में डिजिटल निरक्षरता बाधा नहीं बने।

गौरतलब है कि असम में अब तक 56,52,309 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 11,81,678 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?